Indian Railway Free Ticket Scheme: रेलवे की इस स्कीम में मिलेगी फ्री टिकट, चाय-नाश्ता और खाना, जानिए कैसे

Indian Railway Free Ticket Scheme: रेलवे के लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत अक्सर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किमी. के हिसाब से रिवॉर्ड प्वाइंट्स दिए जाएंगे. जिसे वह खानपान से लेकर किराये में कहीं भी कैश करा सकेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Railway Loyalty Program
Freepik

Indian Railway Free Ticket Scheme: रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक ऐसी योजना लेकर आ रहा है, जिसके तहत फ्री में टिकट, चाय-नाश्ता और खाना आदि जैसी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. बहुत जल्द आप सिर्फ रेल यात्री नहीं रहेंगे, आप भारतीय रेलवे की सुविधाओं का फ्री में लाभ भी उठा पाएंगे, क्योंकि अब सफर पर रिवॉर्ड मिलेंगे. रेलवे लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है. इसका मकसद नियमित यात्रियों को रिवॉर्ड देना और लोगों को पर्यावरण–अनुकूल यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना है. रेलवे का यह कदम बजट एयरलाइंस की ओर आकर्षित हो रहे यात्रियों को अपने साथ बनाए रखने की रणानीतिक दूरगामी सोच है.

यह भी पढ़ें:- नेशनल हाईवे पर महंगा हुआ सफर, 1 अप्रैल से FASTag सालाना टोल पास के लिए देने होंगे 3075 रुपये

क्या है रेलवे लॉयल्टी प्रोग्राम

रेलवे के लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत अक्सर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को प्रति किमी. के हिसाब से रिवॉर्ड प्वाइंट्स दिए जाएंगे. जिसे वह खानपान से लेकर किराये में कहीं भी कैश करा सकेंगे. रेलवे बोर्ड के मुताबिक, आईआरसीटीसी पोर्टल को डिजिटल वॉलेट की तरह अपडेट किया जाएगा, जिसमें यात्री जितनी लंबी दूरी तय करेगा, उतने अधिक रेल प्वाइंट्स उसे मिलेंगे. यह प्वाइंट्स को कैश की तरह प्रयोग किए जा सकते हैं. इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अप्रैल से वंदे भारत व तेजस एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेनों में शुरू किया जा सकता है.

डिजिटल सिस्टम

इस प्रोजेक्ट के लिए एक ऐसा डिजिटल सिस्टम बनाएगा, जो हर दिन लाखों लेन-देन को संभाल सके. उसे यात्रियों का डेटा सुरक्षित रखना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि रिवॉर्ड तुरंत और सही तरीके से यात्रियों तक पहुंचें. भारतीय रेलवे में अभी तक ऐसा कोई बड़ा लॉयल्टी सिस्टम नहीं है, इसलिए इसमें बहुत बड़ा मौका छिपा है. इस योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि यात्री और सामान भेजने वाले ग्राहक सड़क और हवाई यात्रा की बजाय रेल चुनें, क्योंकि ट्रेन पर्यावरण पर कम असर डालती है.

Advertisement
यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

रेलवे का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लॉयल्टी प्रोग्राम होगा. इसमें 7000 से अधिक रेलवे स्टेशन, साढ़े तीन हजार किमी. दूरी की ट्रेनें और प्रतिदिन तीन करोड़ यात्रियों को शामिल किया जाएगा. रिवॉर्ड प्वाइंट्स के कई लाभयात्री को टिकट बुकिंग के समय बेस किराये में छूट मिलेगी या प्वाइंट्स के आधार पर पूरी टिकट मुफ्त में मिलेगी. इसके अलावा सफर के दौरान रेलवे स्टेशन के लग्जरी लाउंज में भी मुफ्त आराम कर सकेंगे. ई-कैटरिंग से ऑर्डर कर ट्रेन में पसंद का मुफ्त भोजन मंगा सकेंगे. थर्ड एसी से सेकेंड एसी और सेकेंड एसी से फर्स्ट एसी में टिकट अपग्रेड करने की सुविधा मिलेगी.

Featured Video Of The Day
Assam Tourism कैसे बदल रहा? NDTV Conclave में सबसे बड़ी चर्चा | Assam Elections 2026