Train Cancelled: दिल्ली-शाहदरा रूट पर 21 ट्रेनें रद्द, अन्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित, जानिए फिर कब शुरू होगी सेवा

Train Cancelled: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने 9 घंटे 40 मिनट के दो पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है. यह ब्लॉक दिल्ली और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच मौजूद पुराने पुल नंबर 249 को हटाकर उसकी जगह नया पुल बनाने के लिए लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय रेलवे
file photo

Train Cancelled: भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ऐसे में कई बार काम या अन्य चीजों के चलते ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में कई ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ता है. इसी कड़ी में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने 9 घंटे 40 मिनट के दो पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है. यह ब्लॉक दिल्ली और दिल्ली शाहदरा जंक्शन के बीच मौजूद पुराने पुल नंबर 249 को हटाकर उसकी जगह नया पुल बनाने के लिए लिया जा रहा है. इस काम में उत्तर और दक्षिण लाइन की पटरियों को काटने और जोड़ने का कार्य शामिल है. इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कई रूटों में बदलाव किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया जाएगा.

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

ट्रेन नंबर 64082 नई दिल्ली–पालवल (17 मार्च)

ट्रेन नंबर 64051 पालवल–दिल्ली (17 मार्च)

ट्रेन नंबर 64029 दिल्ली–शामली–सहारनपुर (17 मार्च)

ट्रेन नंबर 64028 सहारनपुर–शामली–दिल्ली (17 मार्च)

18 मार्च को रद्द ट्रेनें

- ट्रेन नंबर 54308 दिल्ली–मुरादाबाद

- ट्रेन नंबर 64091 दिल्ली–शामली

- ट्रेन नंबर 64090 शामली–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64020 शामली–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 74021 दिल्ली–शामली–सहारनपुर

- ट्रेन नंबर 74024 सहारनपुर–शामली–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64437 गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64402 दिल्ली–साहिबाबाद

- ट्रेन नंबर 64411 साहिबाबाद–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64408 दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन

- ट्रेन नंबर 64417 गाजियाबाद जंक्शन–नई दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64414 दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन

- ट्रेन नंबर 64423 गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64025 दिल्ली–शामली

- ट्रेन नंबर 64024 शामली–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64439 गाजियाबाद जंक्शन–दिल्ली

- ट्रेन नंबर 64406 दिल्ली–गाजियाबाद जंक्शन

इन ट्रेनों के रूट या संचालन में आंशिक बदलाव

ट्रेन नंबर 64023 (दिल्ली–शामली–सहारनपुर, 18 मार्च)

अब यह ट्रेन शामली से चलेगी, दिल्ली से शामली तक ट्रेन रद्द रहेगी

ट्रेन नंबर 64152 (दिल्ली–अलीगढ़, 18 मार्च)

यह ट्रेन अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेगी, दिल्ली से गाजियाबाद तक ट्रेन रद्द रहेगी

ट्रेन नंबर 64104 (दिल्ली–डनकौर, 18 मार्च)

यह ट्रेन भी अब गाजियाबाद जंक्शन से चलेगी, दिल्ली से गाजियाबाद तक ट्रेन रद्द रहेगी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Washington Hotel Firing: क्या Donald Trump पर हमला ईरान ने कराया? | NDTV India | USA
Topics mentioned in this article