गेमिंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! AI Summit 2026 में दिखेगा इन भारतीय स्टार्टअप्स का जलवा, तैयार है अगली जेनेरेशन के गेम्स

AI Summit 2026: समिट में गेमिंग और इंटरैक्टिव टेक्नोलॉजी का सेक्शन भी लोगों का खास ध्यान खींच रहा है. यहां कई भारतीय स्टार्टअप्स अपनी AI आधारित गेमिंग टेक्नोलॉजी, वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरिएंस, और इंटरैक्टिव सॉल्यूशंस को पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश करने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Impact Summit 2026
AI

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16 फरवरी से AI का महाकुंभ यानी AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई है. यह कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जहां दुनिया भर से राष्ट्राध्यक्ष, वैज्ञानिक, टेक दिग्गज और ग्लोबल कंपनियों के सीईओ एक मंच पर जुटे हैं. समिट का माहौल पूरी तरह हाई-टेक और इनोवेशन से भरा है, जहां नई एआई तकनीकों, भविष्य की डिजिटल रणनीतियों और उभरते समाधानों पर चर्चा हो रही है. इसी बीच इस समिट में गेमिंग और इंटरैक्टिव टेक्नोलॉजी का सेक्शन भी लोगों का खास ध्यान खींच रहा है. यहां कई भारतीय स्टार्टअप्स अपनी AI आधारित गेमिंग टेक्नोलॉजी, वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरिएंस, और इंटरैक्टिव सॉल्यूशंस को पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश करने जा रहे हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: AI Summit 2026: AI के साथ खेलें क्रिकेट, वीडियो बनाकर बताएगा कौन सा शॉट है सही और कौन सा गलत, जानिए कैसे करता है काम

AI की अहम भूमिका

सरकार का कहना है कि ये स्टार्टअप यह दिखाएंगे कि AI, गेमिंग, इमर्सिव मीडिया और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की भूमिका कितनी तेजी से मजबूत हो रही है. आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इन स्टार्टअप्स की भागीदारी से यह साफ होता है कि भारत AI‑आधारित गेमिंग, गहरे इमर्सिव एक्सपीरिएंस, कॉग्निटिव ट्रांसफॉर्मेशन और इंटरैक्टिव स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों में बड़ी मजबूती से आगे बढ़ रहा है और भविष्य की तकनीकों में अपनी महत्वपूर्ण जगह बना रहा है.

3 स्टार्टअप्स के बारे में जानिए

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, समिट में शामिल एक स्टार्टअप ऐसा एआई प्लेटफॉर्म दिखाएगा जो गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइन, बैकग्राउंड, यूआई एलिमेंट, स्टोरीबोर्ड और एनिमेशन जैसे जरूरी गेम एसेट्स बहुत तेजी और सटीकता से तैयार कर सकता है. दूसरा स्टार्टअप अपना मल्टीप्लेयर क्रिकेट गेम पेश करेगा, जिसके दुनियाभर में 1.8 करोड़ से अधिक यूजर हैं, और इसके साथ जेनरेटिव एआई पर आधारित रियल‑टाइम कमेंट्री इंजन भी दिखाया जाएगा. वहीं तीसरा स्टार्टअप एक ऐसा मोबाइल हैंडहेल्ड गेमिंग सिस्टम प्रदर्शित करेगा, जिसे इस तरह बनाया गया है कि वह किसी भी सामान्य स्मार्टफोन को कंसोल जैसी गेमिंग क्षमता वाला डिवाइस बना देता है. 

पैनल डिबेट का भी आयोजन

समिट के दौरान एक खास पैनल डिबेट भी आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर के निवेशक और उद्योग विशेषज्ञ भारत में AI‑आधारित गेम डेवलपमेंट और इंटरैक्टिव मीडिया के बढ़ते अवसरों पर बात करेंगे. इस सेशन में यह चर्चा होगी कि नए निवेश किस दिशा में बढ़ रहे हैं, AI कैसे गेम बनाने की प्रक्रियाओं को बदल रहा है, इस क्षेत्र में किन कौशलों की जरूरत है और भविष्य की नीतियां कैसी होनी चाहिए. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sambhal Burqa News: कांवड़ लेकर निकली तमन्ना, बौखलाए मौलाना! जारी कर दिया फतवा? | UP
Topics mentioned in this article