AI Impact Summit 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानिए ऑफिशियल वेबसाइट और जरूरी डिटेल्स

AI Impact Summit 2026 Registration: दिल्ली में 16 फरवरी से 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू होने जा रहा है. यह 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. इस समिट में दुनिया भर से उद्योग जगत के नेता, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स शामिल होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Impact Summit 2026
File Photo

AI Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू होने जा रहा है. यह 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा. इस समिट में दुनिया भर से उद्योग जगत के नेता, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स शामिल होंगे. फ्रांस में हुए AI ऐक्शन समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट की घोषणा की थी. खास बात यह है कि यह ग्लोबल साउथ द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला वैश्विक AI समिट होगा. साथ ही अब तक जितने भी बड़े ग्लोबल AI समिट हुए हैं, उनमें से यह सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है. आइए जानते हैं इस समिट में शामिल होने के लिए आप रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं...

यह भी पढ़ें: AI Summit: दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद होगा, कहां रहेगा ट्रैफिक का असर? आम लोगों को पता होनी चाहिए ये बातें

कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

AI Impact Summit 2026 के लिए विजिटर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बहुत ही आसान है. आप AI Impact Summit या India AI Impact Expo की आधिकारिक वेबसाइट https://impact.indiaai.gov.in/ पर जाकर जनरल अटेंडी के रूप में खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में विजिटर को बस अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करनी होती हैं और ऑप्शन्स में से Visitor Registration चुनना होता है. जानकारी सबमिट करने के बाद आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा. सबसे अच्छी बात यह है कि रजिस्ट्रेशन बिल्कुल मुफ्त है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि एआई समिट के लिए 30 से अधिक देशों के करीब 10,000 विदेशी प्रतिनिधि और कुल मिलाकर 1.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं.

QR‑कोड पास के जरिये एंट्री

इवेंट में एंट्री केवल QR‑कोड पास के जरिये ही दी जाएगी. इसके लिए एक विशेष AI Impact Summit Cell बनाया गया है, जो पूरे आयोजन के दौरान जानकारी साझा करने और किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने का काम करेगा. VVIP रूट्स पर एंबुलेंस भी स्टैंडबाय पर रखी जाएंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. इसके अलावा आईटी मंत्रालय के अनुसार यह समिट पूरी तरह प्लास्टिक‑फ्री और पेपरलेस होगा

AI Summit में कौन-कौन होगा शामिल?

AI Impact Summit 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा जैसे कई विश्व नेता शामिल होने वाले हैं. साथ ही सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, जेन्सेन हुआंग, बिल गेट्स और कई बड़े टेक कंपनियों के CEO भी इसमें हिस्सा लेंगे.

Featured Video Of The Day
Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में चली BNP की आंधी, Tarique Rahman होंगे नए PM!