Land Ownership Details: अगर आप कोई जमीन खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, कोई भी जमीन खरीदने से पहले उसका रिकॉर्ड जानना बेहद जरूरी होता है. कभी-कभी जमीन से जुड़ी डिटेल पाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही ये जानने के लिए कि किसके नाम पर कितनी जमीन दर्ज है, पहले सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे. लेकिन ये जानकारी अब आप आसानी से घर बैठे मोबाइल फोन पर हासिल कर सकते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं...
यह भी पढ़ें: भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी! श्रीलंका घूमने के लिए फ्री में मिलेगा ETA, जानें कहां करें अप्लाई और जरूरी जानकारी
भूलेख पोर्टल
देश के अधिकतर राज्यों ने जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स को ऑनलाइन उपलब्ध करा रखा है. भूलेख पोर्टल की मदद से लोग आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल से जमीन से जुड़ी डिटेल्स को देख सकते हैं. साथ ही ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड देखने से ट्रांसपेरेंसी बढ़ती है और फर्जीवाड़े के चांस काफी कम हो जाते हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों की जमीन की डिटेल्स आसानी से ऑनलाइन हासिल की जा सकती हैं.
जमीन से जुड़ी जानकारी पाने के लिए क्या करें
- जमीन से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए पहले अपने राज्य की आधिकारिक भूलेख वेबसाइट को खोलें.
- इसके बाद जिला, तहसील और गांव से जुड़ी डिटेल्स को दर्ज करें.
- अब आपको जमीनी रिकॉर्ड खोजने के लिए कई सारे ऑप्शन दिखेंगे.
- यहां आपको खाता संख्या, खसरा या गाटा संख्या दर्ज करनी होगी, जिससे आसानी से जमीन की डिटेल आ जाएगी.
- इसके अलावा आप नाम के आधार पर भी जानकारी खोज सकते हैं.
- फिर वेबसाइट पर कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च करें.
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर जमीन का रिकॉर्ड दिख जाएगा.
मिलता है प्रिंट करने का ऑप्शन
जमीन से जुड़ी जानकारी को आप प्रिंट भी कर सकते हैं. हालांकि, प्रिंट करने का ऑप्शन कुछ राज्यों की वेबसाइट पर ही मिलता है.
यह भी पढ़ें: चूल्हे के लिए आ गई नई तकनीक! पानी और इथेनॉल से चलेगा स्टोव, खर्चा भी होगा कम, जानिए कैसे करेगा काम














