चोरी या गुम हो गया राशन कार्ड? जानिए Duplicate Ration Card बनवाने का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस

Duplicate Ration Card Process: सरकार ने डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. आप ऑनलाइन और दफ्तर जाकर ऑफलाइन, कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप दोबारा अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का पूरा प्रोसेस...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
डुप्लीकेट राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

Duplicate Ration Card: अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को राशन मुहैया करवाया जाता है. इसके जरिए जिन लोगों का राशन कार्ड बना हुआ है, वे सरकारी राशन की दुकान से सस्ता और मुफ्त राशन ले सकते हैं. ऐसे में अगर राशन कार्ड अचानक चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो राशन की चिंता होना लाजिमी है. बता दें, कि राशन कार्ड न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी है. अब सरकार ने डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. आप ऑनलाइन और दफ्तर जाकर ऑफलाइन, कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप दोबारा अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का पूरा प्रोसेस...

यह भी पढ़ें: भारत की पहली अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड-रेल टनल को मंजूरी, चीन की बढ़ेगी टेंशन, जानिए नॉर्थईस्ट कनेक्टिविटी को कैसे बदल सकता है ये प्रोजेक्ट

ऑफलाइन डुप्लीकेट राशन कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस

  • डुप्लीकेट राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर चोरी या गुम राशन कार्ड की FIR दर्ज कराएं. जानकारी के लिए बता दें, कि FIR की कॉपी होना बेहद जरूरी है.
  • इसके बाद अपने जिले के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय जाएं ओर वहां डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का फॉर्म भरें.
  • कार्यालय में आप FIR कॉपी, आइडेंटिटी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर जाएं. 
  • फिर फीस भरें और फॉर्म को ऑफिस में जमा कर दें. 
  • इस प्रोसेस के कुछ दिनों बाद आपका डुप्लीकेट राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, आप इसे नजदीक के राशन ऑफिस या सरकारी राशन की दुकान से ले सकते हैं. 

ऑनलाइन डुप्लीकेट राशन कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस

  • अपने राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.
  • वेबसाइट पर 'डुप्लीकेट राशन कार्ड' सेक्शन को सिलेक्ट करें.
  • सभी मांगी गई जानकारी को सही से दर्ज करें और डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड कर दें. 
  • इसके बाद सब्मिट कर दें और कुछ दिनों में डुप्लीकेट राशन कार्ड बनकर आ जाएगा.
  • आप वेबसाइट से एप्लिकेशन प्रोसेस का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं. 
Featured Video Of The Day
India vs Pakistan Match: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर क्या बोले Kapil Dev? | Exclusive
Topics mentioned in this article