LPG से PNG कनेक्शन में कर रहे हैं स्विच? जानिए कैसे चेक करें कि आपके क्षेत्र में पीएनजी सुविधा है या नहीं

PNG Availability in Area: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप आसानी से कैसे पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा मौजूद है या नहीं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PNG कनेक्शन

How to Check PNG Availability in Area: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों से LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आई हैं. इसी बीच केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. सरकार के अनुसार जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां के उपभोक्ता अगर पीएनजी कनेक्शन नहीं अपनाते हैं तो तीन महीने बाद एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है. इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में लोग LPG से PNG कनेक्शन की ओर स्विच कर रहे हैं. ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि उनके इलाके में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है या नहीं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप आसानी से कैसे पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में पाइप्ड नेचुरल गैस की सुविधा मौजूद है या नहीं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Cancelled Train: 2 अप्रैल से 40 दिनों तक भारतीय रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, सफर करने से पहले जरूर चेक कर लें ये लिस्ट

स्थानीय गैस कंपनी की जानकारी है जरूरी

अलग‑अलग शहरों में अलग कंपनियां गैस सप्लाई का काम करती हैं. आपके इलाके में PNG की सुविधा है या नहीं, यह जानने के लिए सबसे पहले यह जानना होगा कि क्षेत्र में कौन सी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी काम कर रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि दिल्ली‑एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL), मुंबई और पुणे में महानगर गैस लिमिटेड (MGL), गुजरात में गुजरात गैस और अडानी टोटल गैस काम करती हैं. वहीं अन्य राज्यों और शहरों में गेल गैस (GAIL Gas) और थिंक गैस (Think Gas) जैसी कंपनियां सेवाएं देती हैं.

PNG उपलब्ध है या नहीं कैसे चेक करें?

PNG की सुविधा उपलब्ध है या नहीं, यह जानने के लिए आप अपनी स्थानीय गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. ज्यादातर गैस कंपनियों की वेबसाइट पर 'PNG Availability' या 'New Connection' से जुड़ा एक सेक्शन होता है. यहां आपको अपने शहर का नाम, इलाके का नाम और पिन कोड डालना होता है. जानकारी दर्ज करने के बाद वेबसाइट आपको बता देती है कि आपके क्षेत्र में पीएनजी की सुविधा पहले से मौजूद है या नहीं.

इन तरीकों से भी लगा सकते हैं पता

अगर आपको वेबसाइट से जानकारी नहीं मिलती है, तो आप नीचे दिए गए तरीकों को भी अपना सकते हैं.

  • आप अपनी CGD कंपनी की कस्टमर केयर हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं.
  • कुछ गैस कंपनियां, जैसे IGL, उपभोक्ताओं के लिए व्हाट्सऐप चैट सर्विस भी देती हैं, जहां से आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  • आप स्थानीय ऑफिस या ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर जाकर भी पता कर सकते हैं.
Featured Video Of The Day
नाती के मुंडन की चल रही थी तैयारी, तभी हार्टअटैक से लाइव स्टेज में हो गई मौत
Topics mentioned in this article