Unknown Device में खुला है आपका Google Account? इस तरीके से तुरंत कर दें Logout

Google account unknown devices guide: कई बार साइबर कैफे, दोस्त के फोन या ऑफिस कंप्यूटर पर ई-मेल लॉग-इन करने के बाद हम लॉग-आउट करना भूल जाते हैं. यही छोटी-सी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैसे सुरक्षित रखें अपना Google Account?

Google account unknown devices guide: आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन ठगी और डेटा चोरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हमारा Google अकाउंट ई-मेल, बैंकिंग, सोशल मीडिया, फोटो, डॉक्यूमेंट्स और कई जरूरी ऐप्स से जुड़ा होता है. ऐसे में अगर आपका Google अकाउंट किसी अनजान डिवाइस में लॉग-इन रह जाए, तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. कई बार साइबर कैफे, दोस्त के फोन या ऑफिस कंप्यूटर पर ई-मेल लॉग-इन करने के बाद हम लॉग-आउट करना भूल जाते हैं. यही छोटी-सी गलती आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है.

कैसे पता चलेगा आपके Aadhaar Card से कौन सा नंबर लिंक है? ऐसे कर लें चेक

अच्छी बात यह है कि Google आपको यह सुविधा देता है कि आप अपने अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइसेज को देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत हटा भी सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.

पहला तरीका: Google Account की Security Settings से

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google Account खोलें और अपने ई-मेल आईडी से साइन-इन करें. लॉग-इन करने के बाद आपको लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखेंगे. यहां 'Security' या 'Security and Sign-in' पर क्लिक करें.

अब नीचे स्क्रॉल करने पर 'Recent activity' या 'Your devices' का सेक्शन दिखाई देगा. यहां आपको उन सभी डिवाइसेज की लिस्ट मिलेगी, जिनमें आपका Google अकाउंट लॉग-इन है. अगर आपको कोई ऐसा डिवाइस दिखे जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो उस पर क्लिक करें. इसके बाद 'No, secure my account' या 'Sign out' जैसे ऑप्शन पर टैप करें. ऐसा करते ही आपका अकाउंट उस डिवाइस से तुरंत लॉग-आउट हो जाएगा.

दूसरा तरीका: सीधे वेबसाइट से

आप Google Chrome या किसी भी ब्राउजर में myaccount.google.com खोल सकते हैं. यह आपको सीधे आपके Google अकाउंट की सेटिंग्स पर ले जाएगा. यहां आपकी प्रोफाइल फोटो और ई-मेल आईडी के नीचे 'Devices' का ऑप्शन मिलेगा.

Advertisement

इस पर क्लिक करते ही उन सभी डिवाइसेज की जानकारी सामने आ जाएगी, जिनसे आपका अकाउंट जुड़ा हुआ है. किसी भी डिवाइस को हटाने या सुरक्षित करने के लिए आपसे पासवर्ड डालने को कहा जा सकता है. पासवर्ड डालते ही आप उस डिवाइस का एक्सेस हटा सकते हैं.

इस तरह थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप आपके Google अकाउंट को सुरक्षित रख सकते हैं और खुद को डिजिटल धोखाधड़ी से बचा सकते हैं. अगर आप भी शक है कि आपका Google अकाउंट किसी और डिवाइस में लॉग इन है, तो आज ही इन तरीकों की मदद लें.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
India US Trade Deal पर भारत और अमेरिका का साझा बयान आया सामने | Trump | PM Modi | Breaking News
Topics mentioned in this article