Aadhaar Card आज के समय में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक है. बैंक, सरकारी योजनाएं, नौकरी या KYC—हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके Aadhaar में जन्मतिथि (Date of Birth) गलत है, तो इसे जल्द से जल्द सही कराना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस, साथ ही जानेंगे इसके लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी.
कहां से अपडेट करें DOB?
Aadhaar में DOB बदलने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप खुद से ऑनलाइन अपडेट नहीं करना चाहते, तो अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra जाकर भी यह काम करवा सकते हैं. वहां आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई होते हैं और जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक भी लिया जाता है.
ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका बहुत आसान है. इसके लिए-
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और 'My Aadhaar' सेक्शन खोलें.
- 'Update Your Aadhaar' पर क्लिक करें और फिर 'Update Demographics Data Online' चुनें.
- अब अपना Aadhaar नंबर डालें और OTP के जरिए लॉगिन करें.
- लॉगिन के बाद 'Date of Birth' विकल्प चुनें.
- सही जन्मतिथि दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- 50 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको SRN (Service Request Number) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस चेक कर सकते हैं.
UIDAI के नियम के अनुसार, Aadhaar में जन्मतिथि केवल एक बार ही अपडेट की जा सकती है. इसलिए पहली बार में सही जानकारी देना बहुत जरूरी है. बार-बार बदलाव की अनुमति नहीं होती.
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?DOB अपडेट के लिए आपको वैध दस्तावेज देने होंगे, जैसे-
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट
- पेंशन या सर्विस ID कार्ड
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड की मार्कशीट
Aadhaar में सही जन्मतिथि होना कई कारणों से जरूरी है. यह KYC प्रक्रिया में काम आता है, बैंकिंग सेवाओं में जरूरी होता है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी सही जानकारी होना अनिवार्य है. इसके अलावा नौकरी और स्कॉलरशिप के आवेदन में भी यह अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में अगर आपके Aadhaar में DOB गलत है, तो इसे तुरंत अपडेट करें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 5 'Dry Day' घोषित, इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें














