E-Passport के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं? यहां जानिए प्रोसेस और एलिजिबिलिटी समेत जरूरी डिटेल्स

E-Passport के लिए अप्लाई करने का तरीका लगभग वही है जो सामान्य पासपोर्ट के लिए होता है, लेकिन इसके अंदर लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप और नए वेरिफिकेशन सिस्टम इसे और ज्यादा सुरक्षित, तेज और आधुनिक बना देते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, ई-पासपोर्ट के लिए कौन अप्लाई कर सकता है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ई-पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई करें?
File Photo

How to Apply for E-Passport: भारत ने अब ट्रैवल डॉक्यूमेंटेशन को और एडवांस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए देश में नया ई-पासपोर्ट जारी किया गया है. यह एक चिप वाली पासपोर्ट बुकलेट है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सुरक्षा, प्रक्रिया की तेजी और सुविधा को बढ़ाना है. यह पहल पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP 2.0) के तहत शुरू की गई है, जिसकी मदद से भारत अब दुनिया के उन देशों की श्रेणी में आ गया है जो बायोमेट्रिक ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने का तरीका लगभग वही है जो सामान्य पासपोर्ट के लिए होता है, लेकिन इसके अंदर लगी इलेक्ट्रॉनिक चिप और नए वेरिफिकेशन सिस्टम इसे और ज्यादा सुरक्षित, तेज और आधुनिक बना देते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, ई-पासपोर्ट के लिए कौन अप्लाई कर सकता है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है...

यह भी पढ़ें: PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट: लाखों किसानों के नाम हटे, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

क्या होता है ई-पासपोर्ट?

ई-पासपोर्ट दिखने में सामान्य भारतीय पासपोर्ट जैसा ही होता है, लेकिन इसके अंदर एक सुरक्षित RFID चिप और ऐंटेना लगा होता है. इस चिप में बायोमेट्रिक डिटेल्स के साथ-साथ आपकी पर्सनल डिटेल्स सुरक्षित रूप से स्टोर रहती है. इसके डेटा को एन्क्रिप्शन से सुरक्षित किया जाता है ताकि पासपोर्ट पर छपी जानकारी और डिजिटल रिकॉर्ड बिल्कुल एक जैसी हों. इसके कवर पर राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे गोल्डन कलर का एक छोटा-सा प्रतीक (चिप मार्क) बना होता है, जिससे इसे पहचानना आसान हो जाता है.

ई-पासपोर्ट के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?

कोई भी भारतीय नागरिक, जो सामान्य पासपोर्ट के लिए पात्र है, वह ई-पासपोर्ट के लिए भी अप्लाई कर सकता है. हालांकि, अभी शुरुआत में यह सुविधा केवल कुछ चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केन्द्रों (PSKs) और डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्रों (POPSKs) में उपलब्ध कराई गई है, जो बड़े शहरों में स्थित हैं. आने वाले समय में सरकार इस सेवा को पूरे देश में धीरे-धीरे सभी केन्द्रों पर उपलब्ध कराने की योजना बना रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करें या लॉगिन करें.
  • अब 'Apply for Fresh Passport / Re-issue' ऑप्शन चुनें और ऑनलाइन फॉर्म भरें.
  • ऑनलाइन फीस पेमेंट करें और फिर अपने नजदीकी  पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर अपॉइंटमेंट बुक करें.
  • तय तारीख पर ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ अपॉइंटमेंट सेंटर जाएं. यहां आपका बायोमेट्रिक डेटा (फोटो + फिंगरप्रिंट) लिया जाएगा.
  • इसके बाद आपकी फाइल की प्रोसेसिंग शुरू होगी. अप्रूव होने के बाद ई-पासपोर्ट आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा.
Featured Video Of The Day
IPS Ajay Pal Sharma vs Jahangir Khan: "सिंघम आए तो क्या, मैं पुष्पा हूँ!" | Sucherita Kukrerti | UP
Topics mentioned in this article