आपका सोना-चांदी कितना शुद्ध है मोबाइल से ही चल जाएगा पता, जानिए कैसे

How pure is your Gold or Silver: यहां हम आपको खास टिप्स बता रहे हैं, इनके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपका सोना और चांदी कितना प्योर है या कहीं आपको गलत जानकारी के साथ ठगा तो नहीं जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैसे चेक करें सोने-चांदी की शुद्धता?

How pure is your Gold or Silver: देश में सोने और चांदी में कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में उनकी प्योरिटी की जांच बेहद जरूरी हो जाती है. कई बार देखने में चमकदार गहने अंदर से उतने शुद्ध नहीं होते, जिससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां हम आपको खास टिप्स बता रहे हैं, इनके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपका सोना और चांदी कितना प्योर है या कहीं आपको गलत जानकारी के साथ ठगा तो नहीं जा रहा है. 

दिल्ली में लगने वाली है लोक अदालत, जानें लोक अदालत में कौन-कौन से चालान माफ होते हैं और कौन से नहीं, क्या होता है प्रोसेस

कैसे चेक करें सोने-चांदी की शुद्धता?

इसके लिए भारत में हॉलमार्किंग सिस्टम लागू है, जिसे BIS (Bureau of Indian Standards) कंट्रोल करता है. हॉलमार्किंग का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को शुद्धता से जुड़ी धोखाधड़ी से बचाना है. यह एक सरकारी गारंटी होती है कि सोना या चांदी तय मानकों के अनुसार शुद्ध है. साथ ही, इससे भारत को एक भरोसेमंद गोल्ड मार्केट के रूप में पहचान मिलती है और एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलता है. फिलहाल भारत में सोना और चांदी, दोनों को हॉलमार्किंग के दायरे में रखा गया है.

हॉलमार्क का मतलब क्या होता है?

हॉलमार्क दरअसल किसी गहने में मौजूद शुद्ध धातु की सही मात्रा को जांचकर उस पर आधिकारिक मुहर लगाना है. यह BIS द्वारा तय मानकों के अनुसार किया जाता है. सितंबर 2025 से हर चांदी के गहने पर BIS लोगो, 'SILVER' शब्द, उसकी शुद्धता (फाइननेस ग्रेड) और एक यूनिक HUID नंबर होना जरूरी कर दिया गया है.

सोना और चांदी के शुद्धता ग्रेड

भारत में सोने के गहनों के लिए 6 कैरेट ग्रेड मान्य हैं- 

14K (585), 18K (750), 20K (833), 22K (916), 23K (958) और 24KS (995)

वहीं, चांदी के लिए 7 शुद्धता ग्रेड तय हैं- 

800, 835, 925, 958, 970, 990 और 999

मोबाइल से कैसे जांचें सोने की शुद्धता?
  • BIS ने इसके लिए BIS Care App उपलब्ध कराई है.
  • हॉलमार्क वाले सोने पर तीन चीजें जरूर होती हैं- BIS लोगो, कैरेट/फाइननेस ग्रेड (जैसे 22K916) और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक HUID नंबर.
  • BIS Care ऐप में 'Verify HUID' ऑप्शन पर जाकर HUID डालें. 
  • इतना करते ही ऐप आपको ज्वेलर, हॉलमार्किंग सेंटर, गहने का प्रकार और हॉलमार्किंग तारीख तक की जानकारी दिखा देगा.
चांदी की शुद्धता कैसे जांचें?
  • इसके लिए चांदी के गहने पर लिखा HUID नंबर देखें.
  • BIS Care ऐप डाउनलोड करें.
  • यहां HUID नंबर डालकर डिटेल्स चेक करें.
HUID क्या है और क्यों जरूरी है?

HUID का मतलब है Hallmark Unique Identification Number. यह हर हॉलमार्क वाले गहने के लिए अलग होता है और पूरी तरह ट्रेस किया जा सकता है. 1 अप्रैल 2023 से सभी हॉलमार्क वाले सोने के गहनों पर यह लेजर-इंसक्राइब्ड कोड अनिवार्य है.

ऐसे में सोना या चांदी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन या कीमत न देखें, हॉलमार्क जरूर जांचें. इसके बाद BIS Care ऐप की मदद से आप अपने मोबाइल से ही शुद्धता की पुष्टि कर सकते हैं. इस तरह सही जानकारी और थोड़ी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case Update: पैसे का लालच देकर.... ढोंगी बाबा की काली करतूतों का पर्दाफाश! | Delhi News
Topics mentioned in this article