Holi Security Arrangements: होली 2026 को लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं. खासकर Lucknow Holi police alert के तहत राजधानी में 3800 से ज्यादा होलिका दहन (Holika Dahan) स्थलों पर निगरानी रखी जाएगी. पुलिस के मुताबिक त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही है.
3800 स्थानों पर विशेष व्यवस्था (Special Arrangements at 3800 Sites)
जिले भर में प्रस्तावित करीब 3800 होलिका दहन कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और होली पर पीएसी की तैनाती
(PAC deployment on Holi) की गई है. हर स्थल पर मोबाइल टीमें और स्थायी पुलिस बल मौजूद रहेगा. आयोजकों के साथ जिम्मेदार लोगों की टीम बनाई गई है, ताकि माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे. पुराने शहर और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. पिछले वर्षों के हॉटस्पॉट इलाकों को चिन्हित कर वहां खास निगरानी रखी जा रही है.
सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर (24x7 Social Media Monitoring)
होली पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग (Holi social media monitoring) के तहत पुलिस की विशेष सेल चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगी. अफवाह, भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.
ये भी पढ़ें:-होली दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, राशन कार्ड वालों के खाते में सीधी आएगी इतनी रकम
बिहार और अन्य राज्यों में भी अलर्ट (Security Alert in Bihar and Other States)
पटना होली सुरक्षा (Patna Holi security) के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार पुलिस अलर्ट ( UP MP Bihar police alert) पर है, साफ संदेश दे रहा है कि त्योहार में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली प्यार, भाईचारे और जिम्मेदारी के साथ मनाएं. रंगों का त्योहार है, लेकिन कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं. इस बार होली का जश्न पूरे जोश से होगा, मगर अमन और व्यवस्था के साथ.
होली 2026 - सुरक्षा और निगरानी के अहम फैसले
पुलिस बल की विस्तृत तैनाती:- पुलिस ने होली मंडलों, होलिका दहन स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त कांस्टेबल और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है.
आपातकालीन हेल्पलाइन:- हर जिले में विशेष फोन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर नागरिक किसी भी समस्या, शिकायत या खतरे की सूचना तुरंत दे सकते हैं.
मोबाइल पुलिस टीम 24×7:- होली के दौरान मोबाइल पुलिस टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगी और किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देंगी.
निगरानी और सूचना तंत्र मजबूत:- सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर फैल रही अफवाहों, खतरनाक वीडियो या भ्रामक संदेशों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
शांति समिति की बैठक:- प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों, आयोजकों और समुदाय के लोगों के साथ बैठकें कर समन्वय और सुरक्षा रणनीति तय की है.
संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था:- जिन इलाकों को पिछले वर्षों में संवेदनशील या समस्या वाला माना गया है, वहां विशेष निगरानी और फोर्स तैनात की गई है.
ये भी पढ़ें:-दिल्ली में 'पिंक सहेली' कार्ड जारी करने के लिए बनेंगे 50 केंद्र














