Aadhaar-Google Wallet: आधार कार्ड रखने का आसान तरीका, इस तरह करें गूगल वॉलेट में सेव, जानिए प्रोसेस

Aadhaar Card Google Wallet: गूगल ने भारत की UIDAI के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत भारतीय यूजर्स अब Google Wallet ऐप में सीधे अपने आधार कार्ड की जानकारी सेव कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aadhaar Card Google Wallet
file photo

Aadhaar Card Google Wallet: अगर आपको हर समय अपने बटुए में आधार कार्ड रखना झंझट भरा लगता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Google Wallet के नए फीचर की मदद से अब आप अपने आधार कार्ड को डिजिटल रूप में मोबाइल में सेव कर सकते हैं. इससे पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया और भी तेज, आसान और सुरक्षित हो जाएगी. अब चाहे होटल में चेक‑इन करना हो, एयरपोर्ट पर पहचान दिखानी हो या किसी सरकारी काम के लिए आईडी देनी हो, फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Google और UIDAI की साझेदारी

Google ने भारत की UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी के तहत भारतीय यूजर्स अब Google Wallet ऐप में सीधे अपने आधार कार्ड की जानकारी सेव कर सकते हैं. इस नई सुविधा का मकसद लोगों को ज्यादा सुविधा देना है, ताकि बार‑बार कार्ड साथ ले जाने की जरूरत न पड़े और पहचान की प्रक्रिया आसान हो जाए. कुल मिलाकर, Google Wallet में आधार कार्ड रखने से समय बचेगा, झंझट कम होगा और काम पहले से ज्यादा सुरक्षित तरीके से हो पाएगा.

अब मोबाइल में रखें डिजिटल आधार कार्ड

Google के मुताबिक, अब यूजर अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड को Verifiable Credential के रूप में सेव कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आपका आधार डेटा आपके फोन में सुरक्षित तरीके से स्टोर रहेगा और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar Card में नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलने पर कितने पैसे देने पड़ते हैं? जान लें जरूरी नियम 

Advertisement
Google Wallet में आधार कार्ड कैसे सेव करें?

Google Wallet में आधार कार्ड जोड़ना काफी आसान है. इसके लिए आपके आधार से UIDAI में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से वेरिफिकेशन करना होगा. सबसे पहले Google Wallet ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें. ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर “+” या “Add to Wallet” विकल्प पर टैप करें. मेनू में से ID Pass या Aadhaar Card का विकल्प चुनें. इसके बाद आपकी आधार जानकारी को UIDAI के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए वेरीफाई किया जाएगा. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. अगर आप नया अपडेटेड UIDAI Aadhaar ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वहां से Verifiable Credential जेनरेट करके Share ID ऑप्शन के जरिए सीधे Google Wallet में ऐड कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
10वीं में चूके 2 नंबर, 12वीं में बना प्रदेश टॉपर, Chhattisgarh Board में जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास
Topics mentioned in this article