Gold-Silver Rate: सोने में थमी तेजी, लेकिन चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें क्या हैं आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है. बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 3,642 रुपए बढ़कर 1,62,667 रुपए प्रति किलो हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी में गुरुवार को मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. एक तरफ सोने की कीमत में मामूली गिरावट हुई. वहीं, चांदी की कीमतों में 3,600 रुपए से अधिक की तेजी देखने को मिली है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत मामूली रुपए से 24 रुपए कम होकर 1,26,057 रुपए हो गई है, जो कि पहले 1,26,081 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

  • 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,15,468 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,15,490 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 
  • 18 कैरेट सोने का दाम 94,561 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 94,542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.

चांदी की कैसी रही चाल

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है. बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 3,642 रुपए बढ़कर 1,62,667 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,59,025 रुपए प्रति किलो था.

एमसीएक्स पर मिलाजुला कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार हुआ है. सोने का 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.29 प्रतिशत कम होकर 1,25,567 रुपए और चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,61,555 रुपए हो गई है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दिखी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है. खबर लिखे जाने तक सोना 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,186 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52.84 डॉलर प्रति औंस पर था. 

कैसी रह सकती है आगे की राह

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, हालांकि, चाल बुलिश बनी हुई है. आने वाले हफ्ते में अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले से सोने की दिशा तय होगी. छोटी अवधि में सोना 1,24,000 रुपए से लेकर 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अमेरिका के अरबों रुपए स्वाहा | Syed Suhail | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon