घर बैठ चाहिए जमीन का नक्शा, Bihar Bhumi पोर्टल से ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस

बिहार में जमीन से जुड़े कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बिहार सरकार ने जमीन का नक्शा तक घर पहुंचाने की सुविधा शुरू कर दी है. ऐसे में अब घर बैठे जमीन का नक्शा घर मंगाने के लिए आवेदन किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घर पर जमीन का नक्शा कैसे मंगाए?
file photo

अगर आप बिहार में जमीन से जुड़े किसी काम को लेकर परेशान रहते थे, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब घर बैठे ही आसानी से सभी काम किए जा सकते हैं. अगर, आप बिहार के निवासी हैं और अपनी जमीन का नक्शा देखना चाहते हैं, तो अब आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बिहार सरकार ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे आप घर बैठे ही अपनी जमीन का नक्शा आसानी से अपने घर मंगवा सकते हैं. इसके लिए बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

घर बैठे मिलेगा जमीन का नक्शा

बिहार में अब आप घर बैठे आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करके अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं और ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए आपको जिला, ब्लॉक और मौजा चुनकर, खसरा/प्लॉट नंबर के माध्यम से नक्शा डोर स्टेप डिलीवरी के लिए आवेदन करना होगा. चलिए आपको बताते हैं घर बैठे जमीन का नक्शा मंगवाने के लिए स्टेप बाय स्टेप कैसे आवेदन करें.

बिहार भूमि पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

वेबसाइट- सबसे पहले बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं.

रजिस्ट्रेशन- अगर, आप पहली बार आए हैं, तो 'Registration' बटन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और पता डालकर रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद लॉग इन करें.

स्थान- अपना जिला, अनुमंडल, सर्किल और गांव चुनें.

प्लॉट चुनें- नक्शे में अपना खसरा नंबर ढूंढें और उस पर क्लिक करें. इसके बाद आपको जमीन की विस्तृत जानकारी दिखेगी.

Advertisement

घर पर मंगाने के लिए- अगर, आपको सत्यापित नक्शा घर पर चाहिए, तो biharbhumi.bihar.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध 'भू-अभिलेख' या 'Map' सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- होटल-रेस्टोरेंट खोल रहे हैं तो स्टाफ ट्रेनिंग से लेकर बिजली सेफ्टी तक जान‍िए क्‍या करें, ताक‍ि ना हो मालवीय नगर जैसा हादसा

Advertisement
Featured Video Of The Day
ममता के हाथ से निकली TMC? क्या अब गिरफ्तार होंगे खान सर?
Topics mentioned in this article