GDA की मेगा नीलामी में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए आवेदन की पूरी जानकारी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) 20 जून 2026 को आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य विशेष श्रेणी के भूखंडों की नीलामी करेगा. आवेदन 3 से शुरू हो गए है जो 17 जून तक किए जा सकते हैं. कोयल एन्क्लेव, इंद्रप्रस्थ, वैशाली और कौशांबी समेत कई योजनाओं में निवेश का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लोहिया नगर में 20 जून 2026 को GDA करेगा नीलामी का आयोजन
ndtv

अगर आप गाजियाबाद में घर बनाने, कारोबार शुरू करने या निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य विशेष श्रेणी के भूखंडों की भव्य नीलामी की घोषणा की है. इस नीलामी के जरिए लोगों को गाजियाबाद की प्रमुख योजनाओं में प्लॉट खरीदने का अवसर मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया 3 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 17 जून 2026 तक चलेगी. अभी भी मौका है कि आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है. नीलामी का आयोजन 20 जून 2026 को सुबह 11 बजे गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में किया जाएगा.

किन-किन प्रकार के प्लॉट होंगे उपलब्ध?

इस नीलामी में कई तरह की संपत्तियां शामिल की गई हैं. इनमें आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों के अलावा कन्वीनियंट शॉपिंग, दुकान, होटल, अस्पताल, हेल्थ सेंटर, स्कूल, नर्सरी स्कूल, ओल्ड एज होम और सामुदायिक केंद्र के लिए भूखंड भी शामिल हैं.

किन योजनाओं में मिलेंगे प्लॉट?

GDA की इस नीलामी में कोयल एन्क्लेव, इंद्रप्रस्थ योजना, वैशाली, कौशांबी, मधुबन बापूधाम और अन्य प्रमुख क्षेत्रों की संपत्तियां शामिल की गई हैं. इन इलाकों में पहले से ही बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों को भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.

Advertisement

ये है आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 जून 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2026
  • नीलामी की तिथि: 20 जून 2026
  • समय: सुबह 11 बजे
  • स्थान: गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक आवेदक GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन पत्र भरने और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया जा सकेगा.

निवेशकों के लिए क्यों खास है यह योजना?

गाजियाबाद तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल है. यहां आवास, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में GDA की यह नीलामी उन लोगों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकती है जो भविष्य को ध्यान में रखते हुए संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं. खास बात यह है कि एक ही नीलामी में घर, दुकान, होटल, स्कूल और अस्पताल जैसी विभिन्न जरूरतों के लिए भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Advertisement

अधिक जानकारी कहां मिलेगी?

नीलामी से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक लोग GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा 0120-4418384 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- हिमाचल से कोलकाता जाना हुआ आसान, शुरू हुई गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग, रूट समेत जरूरी डिटेल

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर हो सकता है AI बायोमेट्रिक स्कैम, जानिए सेफ रहने का तरीका और जरूरी बातें

ये भी पढ़ें- दिल्ली टैलेंट हंट में भाग लें और जीतें लाखों का इनाम, फ्री रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे और कहां करें आवेदन

Featured Video Of The Day
Bihar Politics | सुरक्षा पर 'संग्राम'! Lalu-Rabri समेत Tejashwi ने लिया बड़ा फैसला! | Breaking | Top
Topics mentioned in this article