PNG Connection: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और देश में ऊर्जा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार और गैस कंपनियां मिलकर लोगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. सरकार चाहती है कि लोग LPG सिलेंडर की जगह PNG का इस्तेमाल करें, जिससे खर्च भी कम हो और सुविधा भी बढ़ेगी. इस बीच सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है.
बता दें कि सरकार और गैस कंपनियां मिलकर नया PNG कनेक्शन लेने वालों को खास ऑफर दे रही हैं. इसके तहत 500 रुपये तक की फ्री गैस दी जा रही है, साथ ही कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी फीस भी माफ की जा रही है. इससे आम लोगों के लिए PNG कनेक्शन लेना और भी आसान हो गया है. हालांकि, यह ऑफर केवल 31 मार्च तक नया कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों के लिए लागू है.
किन लोगों को मिलेगा फायदा?
यह स्कीम उन सभी लोगों के लिए है जो नया PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं. हालांकि, शहरों में रहने वाले लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा. इसके अलावा जहां पाइपलाइन नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, वहां जल्दी कनेक्शन मिलेगा.
अपार्टमेंट या सोसायटी में रहने वाले लोगों को एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है.
पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का कहना है कि LPG गैस का बड़ा हिस्सा विदेशों से आता है, जबकि PNG ज्यादा स्थिर और सुविधाजनक है. इसलिए जहां PNG उपलब्ध है, वहां LPG यूजर्स को 3 महीने का समय देकर PNG में शिफ्ट होने के लिए कहा जा रहा है.
सरकार ने PNG कनेक्शन लेने के प्रोसेस को भी आसान बना दिया है. नए नियमों के तहत आवेदन करना आसान हो गया है और समय भी कम लग रहा है. सुजाता शर्मा ने बताया, हाल ही में लाखों नए कनेक्शन दिए गए हैं और बड़ी संख्या में लोग LPG से PNG में शिफ्ट हो रहे हैं.
सुजाता शर्मा ने साफ कहा है कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.














