FASTag New Scheme: टोल प्लाजा के गंदे बाथरूम की फोटो भेजने पर पाएं 1000 का FASTag रिचार्ज, जानिए क्या है योजना और कैसे करेगी काम

FASTag New Scheme: सरकार के मुताबिक, अगर किसी ड्राइवर को टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट मिलता है, तो वह उसकी फोटो खींचकर भेज सकता है और बदले में 1,000 रुपये का FASTag क्रेडिट पा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
FASTag New Scheme
file photo

FASTag New Scheme: सफर के दौरान टोल प्लाजा पर गंदगी और गंदे टॉयलेट एक बड़ी समस्या होती है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक खास योजना शुरू की है. सरकार के मुताबिक, अगर किसी ड्राइवर को टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट मिलता है, तो वह उसकी फोटो खींचकर भेज सकता है और बदले में 1,000 रुपये का FASTag क्रेडिट पा सकता है. चलिए आपको बताते हैं NHAI की यह नई योजना क्या है और इससे कैसे FASTag का 1000 रुपये का रिचार्ज मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:- Solar AC: सोलर AC क्या है? नहीं आएगा बिजली बिल, जानिए इसकी खासियत और कैसे करेगा यह काम

यह स्कीम क्या है?

इस योजना का नाम Clean Toilet Picture Challenge है. इसका मकसद यात्रियों को प्रोत्साहित करना कि वे टोल प्लाजा पर गंदगी दिखे तो उसकी जानकारी दें.  इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको बस गंदे टॉयलेट की फोटो लेना, उस फोटो को Rajmargyatra ऐप पर अपलोड करना है. सरकार ने साफ कहा है कि यह कोई स्कैम नहीं है. यह एक असली, रिवार्ड-आधारित प्रोग्राम है जो टोल प्लाजा की सफाई सुधारने के लिए चलाया जा रहा है. यह चुनौती केंद्र सरकार द्वारा 30 जून तक बढ़ा दी गई है.

इनाम कैसे मिलेगा?

अगर आपने जो फोटो अपलोड की है, वह सही पाई जाती है, तो आपको 1,000 रुपये का FASTag क्रेडिट मिलेगा. यह राशि सीधे आपके FASTag अकाउंट में जोड़ दी जाएगी. इसे आप टोल टैक्स भरने में इस्तेमाल कर सकते हैं. फोटो की जांच पूरी होने के बाद यह इनाम 5 दिनों के भीतर आपके वाहन के VRN (Vehicle Registration Number) से जुड़े FASTag में क्रेडिट हो जाएगा.

Advertisement
इस पहल का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा की साफ-सफाई में सुधार करना है. सरकार चाहती है कि लोग इस अभियान में हिस्सा लें और जहां भी गंदगी या गंदे टॉयलेट देखें, उसकी जानकारी दें. इससे टोल प्लाजा पर यात्रियों को बेहतर और साफ सुविधाएं मिल सकें.

Featured Video Of The Day
Iran Israel| Hormuz पर Trump-Modi की बात पर डिबेट में क्यों छिड़ी जंग? | Sucherita Kukreti | War News
Topics mentioned in this article