अब सिर्फ 20 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचेंगे जेवर एयरपोर्ट, 31 KM का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे हो रहा तैयार, जानिए पूरा रूट

Faridabad to Jewar Airport: स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तेजी से तैयार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट
file photo

Faridabad to Jewar Airport: फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट यानी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा. स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए 31 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तेजी से तैयार किया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के पूरा होने के बाद फरीदाबाद और जेवर के बीच की दूरी महज 15-20 मिनट में तय की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें:- Air Ambulance कैसे बुक करें, कितना देना पड़ेगा किराया? जानें लखनऊ से दिल्ली का पूरा खर्च

एक्सप्रेसवे का रूट

यह 6-लेन का एक्सप्रेसवे है. जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगा. यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (सेक्टर-65) से शुरू होगा और उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दयानतपुर गांव पर समाप्त होगा. इसकी कुल लंबाई का लगभग 22-24 किमी हिस्सा हरियाणा में और शेष 7-9 किमी हिस्सा उत्तर प्रदेश में आता है.

इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

यह मार्ग कुल 18 गांवों, जिसमें 12 हरियाणा में और 6 उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा. यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के शाहपुर, सोतई, चंदावली, बहबलपुर, फफूंदा, पन्हेड़ा खुर्द, नरहावली, मेहमादपुर, हीरापुर, मोहना, कलन और बाघपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश के झुप्पा, फलैदा बांगर, अमरपुर, करौली बांगर, वल्लभनगर और दयानतपुर पर खत्म होगा.

एक्सप्रेसवे का कितना हुआ निर्माण

अब तक लगभग 1200 पिलर तैयार किए जा चुके हैं और यमुना नदी पर गर्डर रखने का काम चल रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसे अप्रैल 2027 तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा है, हालांकि कुछ हिस्सों के 2026 तक शुरू होने की संभावना है. इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 2,414 करोड़ रुपये है. NHAI के अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के तहत करीब 3000 पाइल्स तैयार किए जाने हैं. इनमें से लगभग 1200 पाइल्स का काम पूरा किया जा चुका है. अब सड़क के ऊपरी ढांचे के लिए गर्डर कास्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे निर्माण की रफ्तार और तेज हो गई है.

Featured Video Of The Day
ब्रज की होली के रंग... NDTV के संग... Banke Bihari की अनूठी होली पर सबसे बड़ा शो | Holi 2026
Topics mentioned in this article