आपका एक आइडिया दिला सकता है 5000 रुपये का इनाम, ESIC ने शुरू किया खास अभियान, जान लें काम की बात

ESIC Idea Contest : क्या आपके पास ऐसा आइडिया है जो लाखों लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? ESIC ऐसे ही सुझाव ढूंढ रहा है. इस दौरान चुने गए लोगों को 5,000 रुपये का नकद इनाम भी दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ESIC '75 गोल्डन गोल्स' अभियान
File Photo

ESIC 75 Golden Goals: अगर आपको लगता है कि किसी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपके पास अच्छा आइडिया है, तो यह मौका आपके लिए हो सकता है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ESIC लोगों से ऐसे सुझाव मांग रहा है, जो लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के काम आ सकें. अगर आपका आइडिया चुना जाता है, तो आपको 5,000 रुपये का नकद इनाम भी मिल सकता है. ESIC ने इसके लिए '75 गोल्डन गोल्स' नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों से सुझाव मांगे गए हैं. ESIC केंद्र सरकार की एक संस्था है, जो नौकरीपेशा लोगों और उनके परिवारों को इलाज और अन्य सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराती है.

यह भी पढ़ें: पढ़ाई के लिए सरकार दे रही लाखों की स्कॉलरशिप, जानिए किसे और कैसे मिलेगी मदद, ऐसे करें आवेदन

क्या है ESIC का '75 Golden Goals' अभियान?

ESIC देशभर के लोगों से ऐसे आइडिया मांग रहा है, जिनकी मदद से कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके. निगम का मानना है कि कई बार आम लोगों के सुझाव भी बड़े बदलाव की वजह बन सकते हैं. इसी सोच के साथ यह अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान में चुने गए पांच सबसे अच्छे सुझावों को इनाम दिया जाएगा. ESIC की ओर से हर एक विजेता को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. यानी सिर्फ एक अच्छा आइडिया आपको इनाम दिला सकता है.

कौन भेज सकता है अपना आइडिया?

अगर आपके पास ऐसा कोई सुझाव है जो लोगों के काम आ सकता है, तो आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं. ESIC चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने विचार शेयर करें, ताकि नई सोच और नए सुझाव सामने आ सकें. यानि ये अवसर सभी के लिए खुला है. कोई भी अपना आइडिया ईमेल के जरिए भेज सकता है. इसके लिए ESIC ने dir-msu@esic.gov.in ईमेल आईडी जारी की है. इस पर लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं.

Advertisement

आमतौर पर लोगों को अपनी राय सीधे किसी बड़े सरकारी संस्थान तक पहुंचाने का मौका कम मिलता है. ऐसे में ESIC का यह अभियान लोगों को अपनी बात रखने और बदलाव का हिस्सा बनने का अवसर दे रहा है. यही वजह है कि यह अभियान काफी चर्चा में है. 

Featured Video Of The Day
Siddaramaiah के इस्तीफे के बाद 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे DK Shivakumar
Topics mentioned in this article