EPFO 3.0 Update: PF क्लेम सिर्फ 3 दिन में सेटल होंगे, नई ऑटो-सेटलमेंट सुविधा से कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

EPFO 3.0 Update: PF के सख्त नियमों के मुताबिक, अगर किसी PF खाते में लगातार 36 महीने तक कर्मचारी या कंपनी, किसी की भी तरफ से कोई नया योगदान नहीं आता, तो वह खाता ‘इनऑपरेटिव’ कहलाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PF क्लेम सिर्फ 3 दिन में सेटल होंगे
file photo

EPFO 3.0 Update: देश के लाखों नौकरी करने वालों के लिए श्रम मंत्रालय ने एक बड़ी और फायदेमंद योजना शुरू की है, जिससे उनकी बचत सीधा बढ़ेगी. अक्सर देखा गया है कि जब लोग अपनी पुरानी नौकरी छोड़ देते हैं, तो उनके पुराने PF खाते, जिनमें थोड़े पैसे बचे होते हैं, वे भूल जाते हैं. ऐसे ही लाखों रुपये EPFO में पड़े रह जाते हैं और लोग उन्हें कभी क्लेम नहीं करते. अब सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है कि जिन PF खातों में 1,000 रुपये या उससे कम रकम है और जो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुए उन सभी खातों का पैसा सरकार खुद वापस देगी. सबसे बड़ी राहत यह है कि इस पैसे के लिए आपको किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:- PF बैलेंस कैसे करें चेक, ये हैं दो आसान तरीके, UAN नंबर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

EPFO खुद भेजेगा पैसे

पीएफ खाते में बचा हुआ पैसा आपके बैंक खाते में खुद EPFO की तरफ से भेजा जाएगा. इसके लिए आपको किसी भी ऑफिस या फिर फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके अलावा कर्मचारियों को EPFO 3.0 के तहत और भी कई फायदे मिलेंगे. चलिए आपको बताते हैं EPFO 3.0 के तहत कौन-कौन से बड़े फायदे मिलेंगे.

क्या आपका PF खाता भी ‘इनऑपरेटिव' हो गया है?

अगर आपका पुराना PF खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है, और उसमें थोड़ी सी राशि पड़ी है, तो वह भी इनऑपरेटिव माना जा सकता है. अब सरकार ऐसे सभी खातों का पैसा सीधे आपके बैंक में भेजने जा रही है.

इनऑपरेटिव खाता क्या होता है?

PF के सख्त नियमों के मुताबिक, अगर किसी PF खाते में लगातार 36 महीने (3 साल) तक कर्मचारी या कंपनी, किसी की भी तरफ से कोई नया योगदान नहीं आता, तो वह खाता ‘इनऑपरेटिव' कहलाता है. EPFO के पास लगभग 31.86 लाख इनऑपरेटिव खाते हैं, जिनमें कुल 10,903 करोड़ जमा हैं.

Advertisement

सफाई सरकार ने इस अभियान के पहले चरण में 1,000 या उससे कम बैलेंस वाले 7.11 लाख खाते चुने हैं. इन खातों में कुल 30.52 करोड़ जमा है. यह पैसा सीधे ग्राहकों के सत्यापित बैंक खातों में भेजने की तैयारी चल रही है.

Featured Video Of The Day
Pakistan Attacks Afghanistan | ईरान Vs खाड़ी, 'इस्लामिक NATO' की तैयारी, PAK पर भारी? Iran Vs Israel
Topics mentioned in this article