दिल्ली में 'किडनैपिंग' का खौफ! महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जरूर अपनाने चाहिए ये 5 इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स

Emergency Safety Tips: दिल्ली हो या फिर को भी जगह हर नागरिक को खुद से भी सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कुछ इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना चाहिए,

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स
Social Media

Emergency Safety Tips: दिल्ली में लापता व्यक्तियों और किडनैपिंग की खबरों ने सभी के दिल में भय पैदा कर दिया है. दरअसल, 2026 का नया साल शुरू हुआ और दिल्ली में पहले ही 27 दिनों में ऐसा आंकड़ा आया है जिसने सभी को चौंका दिया. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 27 दिन में 807 लोग लापता हुए है देखा जाए तो हर रोज औसतन 29 से ज्यादा लोग गायब हुए. हालांकि, इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि दिल्ली में लापता व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों के संबंध में किसी भी प्रकार की घबराहट या भय का कोई कारण नहीं है. पहले की तुलना में दिल्ली में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग में कोई वृद्धि नहीं हुई है. बल्कि जनवरी 2026 माह में, पिछले वर्षों की समान अवधि की तुलना में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग के मामलों में कमी दर्ज की गई है. ऐसे में दिल्ली हो या फिर को भी जगह हर नागरिक को खुद से भी सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कुछ इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना चाहिए, जिससे किसी में इमरजेंसी में मदद मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही 5 इमरजेंसी सेफ्टी टिप्स.

यह भी पढ़ें:- नारियल के पत्ते से बनाया बैटमैन सूट, किसी ने कहा AI‑generated, तो किसी ने की तारीफ, देखिए वीडियो

इमरजेंसी ऐप्स और SOS का उपयोग

112 India App- यह एक ऑल-इन-वन इमरजेंसी ऐप है, जो पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को तुरंत अलर्ट भेजता है.

Himmat Plus- दिल्ली पुलिस का यह ऐप खासतौर पर महिलाओं के लिए है. इसमें 'Say Help' वॉयस कमांड का विकल्प भी है, जिससे फोन छुए बिना मदद मांगी जा सकती है.

Senior Citizen App- बुजुर्गों के लिए दिल्ली पुलिस का एक खास ऐप है, जिसमें SOS बटन के जरिए सीधे 'बीट ऑफिसर' से संपर्क किया जा सकता है.

Advertisement
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर याद रखें
  • किसी भी आपात स्थिति के लिए 112 डायल करें
  • महिला हेल्पलाइन- 1091 या 181
  • चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098
  • बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन- 1291

सेफ्टी अलार्म कीरिंग साथ रखें- इमरजेंसी अलर्ट के लिए हमेशा अपने बैग में एक तेज आवाज वाला अलार्म कीरिंग रखें.

एक एक्सटेंडेबल पॉइंटिंग रॉड रखें- इसका इस्तेमाल सेल्फ-डिफेंस, दूरी बनाए रखने या दूसरों को अलर्ट करने के लिए किया जा सकता है.

अपने फोन पर इमरजेंसी SOS चालू करें- सेटिंग्स > सेफ्टी और इमरजेंसी > इमरजेंसी SOS चालू करें. पावर बटन को 3 बार दबाएं, यह लाइव लोकेशन भेजता है, इमरजेंसी कॉन्टेक्ट को कॉल करता है और अपने आप रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है. iPhone यूजर्स भी SOS के लिए Apple आइकन को 3 बार टैप करें (बैक टैप).

Advertisement

जूतों में एक ट्रैकर छिपाएं- लाइव लोकेशन ट्रैक करने के लिए जूते के सोल के अंदर Apple AirTag / JioTag रखें.

बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्मार्टवॉच- उन्हें एक स्मार्टवॉच दें जिसमें लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, वीडियो या वॉयस कॉलिंग और इमरजेंसी अलर्ट हो.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz पर ट्रंप का हाहाकार या हार? Netanyahu | Mojtaba Khamenei | Trump | US
Topics mentioned in this article