Delhi Rohtak Electric Bus: स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक पहल के तहत दिल्ली सरकार ने एक और कदम उठाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर स्थित दिल्ली परिवहन निगम डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई. इन 200 नई बसों के साथ राजधानी में बसों की कुल संख्या 6,300 से ज्यादा हो गई है, जिसमें 4,500 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. इसके साथ ही दिल्ली देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक बसों वाला शहर बन गया है. इसी अवसर पर दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय ई-बस सेवा भी शुरू की गई है. इससे दिल्ली से रोहतक सफर करने वाले यात्रियों को खूब फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं इसके रूट और स्टॉप के बारे में...
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: 24 अप्रैल तक दिल्ली के इस इलाके में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर से निकलने से पढ़ लें ये खबर
क्या होगा इलेक्ट्रिक बस का रूट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली रोहतक के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा नीचे दिए रूट से संचालित हो सकती है...
- आईएसबीटी कश्मीरी गेट
- पीरागढ़ी चौक
- टिकरी बॉर्डर
- बहादुरगढ़
- रोहद
- सांपला
- रोहतक बस स्टैंड
यह सेवा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच हुए एक संयुक्त परिवहन समझौते के तहत शुरू की जा रही है. शुरुआत में इसे ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, धारूहेड़ा, बड़ौत और गाजियाबाद के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं.
2028-29 तक 14 हजार बसों का संचालन का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2028-29 तक बसों की संख्या बढ़ाकर लगभग 14,000 करना है। ये बसें सीसीटीवी कैमरों, पैनिक बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग और दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल सुविधाओं से लैस हैं. साथ ही नई बसों में से बड़ी संख्या में 'देवी' बसें हैं, जो दूरस्थ और संकरी गलियों तक पहुंचकर आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेंगी.














