Election Results 2026: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना पूरी होने के बाद मतदाता, उम्मीदवार और राजनीतिक जानकार सभी सीटों के नतीजे, जीत का अंतर और पार्टियों का प्रदर्शन जानना चाहते हैं. असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजे कल सोमवार यानी 4 मई को आएंगे. चुनाव के आधिकारिक नतीजे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और संबंधित राज्य चुनाव वेबसाइटों पर जारी किए जाते हैं. कोई लोग चुनाव के नतीजे जाने के साथ-साथ ही रिजल्ट की पूरी लिस्ट भी अपने अपने पास रखना चाहते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि पूरा रिजल्ट PDF कैसे डाउनलोड करें और सभी सीटों के नतीजे कैसे देखें.
आधिकारिक चुनाव नतीजे कहां जारी होते हैं?
विधानसभा चुनावों के नतीजें भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India – ECI) की आधिकारिक वेबसाइट और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट पर देख सकते हैं. इन वेबसाइटों पर लाइव अपडेट, फाइनल रिजल्ट और डाउनलोड करने योग्य PDF उपलब्ध होती है.
पूरा चुनाव परिणाम PDF कैसे डाउनलोड करें?
- पूरा रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के लिए ECI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- Results या Election Results 2026 सेक्शन पर क्लिक करें
- अपना राज्य चुनें
- Download Result PDF लिंक पर क्लिक करें
- PDF आपके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव हो जाएगी
अगर आप विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से नतीजे देखना चाहते हैं, तो ECI वेबसाइट के Results Dashboard पर जाएं, राज्य का नाम चुनें, Constituency‑wise Results या Seat‑wise Details पर क्लिक करें. स्क्रीन पर पूरी लिस्ट दिखेगी, जिसमें विधानसभा सीट का नाम, जीतने वाले उम्मीदवार का नाम, पार्टी का नाम, जीत का अंतर और कुल डाले गए वोट शामिल होंगे.
जरूरी बातों का रखें ध्यानहमेशा भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) और राज्य की आधिकारिक वेबसाइटों से ही नतीजे देखें. शुरुआती रुझान बदल सकते हैं, इन्हें अंतिम नतीजे न मानें. फाइनल रिजल्ट PDF आमतौर पर मतगणना पूरी होने और सत्यापन के बाद ही अपलोड की जाती है.














