LPG सिलेंडर में कितनी गैस बची है, पहले ही पता लगा सकते हैं, बस ये 2 ट्रिक नोट कर लें

अगर आपके पास सिर्फ 1 LGP सिलेंडर है और हमेशा इसके खत्म होने का डर सताता रहता है, तो परेशान ना हों. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान से ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपको समय पर सिलेंडर से गैस खत्म होने का पता लग सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LGP सिलेंडर खत्म होने का कैसे करें पता?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

LPG सिलेंडर कब खत्म हो जाए, यह अक्सर पता नहीं लगता है. कई बार खाना बनाते-बनाते बीच में ही गैस खत्म हो जाती है, ऐसे में बीच में ही काम रुक जाता है. यह परेशानी उन लोगों को ज्यादा झेलनी पड़ती है, जिनके पास सिर्फ 1 ही सिलेंडर हो. ऐसी स्थिति में सिलेंडर का इंतजार 2-3 दिन करना पड़ जाता है. वहीं, कुछ शहरों में सिलेंडर का कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है.

अगर आपको भी इस तरह की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको सिलेंडर खत्म होने से पहले इसका पता लगाना जरूरी है. इसके लिए बस आपको 2 आसान से ट्रिक फॉलो करने की जरूरत है. इस लेख में हम आपको इन्हीं 2 हैक्स के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं इस बारे में...

गर्म पानी से लगाएं LGP गैस खत्म होने का पता

आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्म पानी की मदद से आप कुछ ही सेकंड में LGP गैस खत्म होने का पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको बस 1 गिलास गर्म पानी की जरूरत है. 

  • इस ट्रिक को आजमाने के लिए सबसे पहले 1 गिलास गर्म पानी लें. 
  • अब इस पानी को धीरे-धीरे सिलेंडर के बाहरी सतह पर ऊपर से नीचे की ओर पानी डालें. 
  • गर्म पानी डालने के बाद करीब 10 सेकंड का इंतजार करें.
  • करीब 10 सेकंड के बाद अपने हाथ से सिलेंडर को हल्के से छूकर देखें. 

जहां तक आपको सिलेंडर की सतह ठंडी महसूस होती है, वहां तक एलपीजी गैस मौजूद होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि सिलेंडर के अंदर मौजूद तरल गैस बाहरी गर्मी को सोख लेती है, जिसके कारण उस हिस्से की सतह ठंडी हो जाती है. वहीं, जहां गैस खत्म हो चुकी होती है, वहां सिलेंडर की दीवार जल्दी गर्म महसूस होती है.

Advertisement

गीले कपड़े की भी ले सकते हैं मदद

गर्म पानी के अलावा आप गीले सूती कपड़े की मदद से भी LPG गैस खत्म होने का पता लगा सकते हैं, जैसे-

  • LGP गैस कहां तक खत्म हुई है, इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले 1 सूती गीला कपड़ा लें. 
  • अब इस गीले कपड़े को गैस सिलेंडर के चारों ओर ऊपर से नीचे लपेट दे और 1 से 2 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • 1 से 2 मिनट के बाद सिलेंडर से कपड़े को हटा लें. 
  • सिलेंडर का जो हिस्सा आपको सूखा हुआ दिखेगा, वहां तक गैस खत्म हो चुकी है. क्योंकि वह हिस्सा गर्म होता है.
  • वहीं, जो हिस्सा आपको गीला और ठंडा महसूस होगा, समझ लीजिए वहां तक गैस भरी हुई है. 

ये भी पढ़ें - LPG कमर्शियल सिलेंडर ₹202 हुआ सस्ता: जानिए घरेलू गैस, CNG, PNG और ATF के ताजा रेट्स

Advertisement

इन दो ट्रिक के अलावा आप LGP सिलेंडर का वजन चेक करके भी गैस खत्म होने का पता लगा सकते हैं. वहीं, अगर लौ का रंग नीले की बजाय हल्की पीली, नारंगी या लाल दिखने लगे, तब भी गैस सिलेंडर खत्म होने का पता लगाया जा सकता है.
 

Featured Video Of The Day
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल, लोगों ने सड़क पर की आगजनी

Topics mentioned in this article
LPG
LPG Crisis
LPG Gas Cylinder
LPG Gas
Lpg Gas  news