LPG e-KYC mandatory: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण देश में LPG की कमी देखने को मिल रही है. कई जगहों पर रेस्टोरेंट बंद हो गए हैं, तो कई लोगों को बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इसी बीच अब पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया है. अगर कोई उपभोक्ता केवाईसी नहीं कराता है तो उसे गैस सेवाएं और सब्सिडी मिलना बंद हो सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता को किसी एजेंसी या सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन घर बैठे आसानी से मोबाइल के जरिए किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: LPG Shortage: 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन लेने पर मिलेगी इतने रुपये की छूट, जानिए क्या है यह जबरदस्त ऑफर
मंत्रालय ने X पर दी जानकारी
ई-केवाईसी की जानकारी देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से X पर पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में लिखा है 'सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) कराना जरूरी है. अब आप यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप का इस्तेमाल करें. अधिक जानकारी के लिए आप https://pmuy.gov.in/e-kyc.html वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा, अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें या फिर टोल-फ्री नंबर 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं.'
घर बैठे कैसे करें E-KYC?
घर बैठे मोबाइल से E-KYC कराना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- अपनी ऑयल कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें (जैसे Indian Oil, BPCL, HPCL)
- अपनी एलपीजी आईडी और मोबाइल नंबर लिंक करें.
- ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन चुनें
- अपना आधार नंबर दर्ज करें
- आधार फेसआरडी ऐप का उपयोग करके फेशियल ऑथेंटिकेशन पूरा कर लें.
यह भी पढ़ें: PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं? पहले ऐसे चेक करें आपके इलाके में सुविधा है या नहीं














