Delhi Metro में कितना वजन ले जा सकते हैं, पैकिंग करने से पहले चेक करें ये नियम, जानिए क्या है DMRC Luggage Rules?

DMRC Luggage Rules: दिल्ली मेट्रो में सामान लेकर जाने के लिए सामान का वजन और आकार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए नियम भी बनाए हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DMRC Luggage Rule
file photo

DMRC Luggage Rules: दिल्ली मेट्रो का दिल्ली का दिल कहा जाता है, क्योंकि मेट्रो में सफर आसान, सुरक्षित और आरामदायक होता है. मेट्रो में सफर करने पर समय की बचत भी होती है. अब दिल्ली-एनसीआर के कोने-कोने तक दिल्ली मेट्रो की पहुंच है. अंतरराज्यीय बस अड्डा हो, एयरपोर्ट हो या फिर रेलवे स्टेशन सब जगह मेट्रो से पहुंचा जा सकता है. लोग अक्सर एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन समय पर पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो से जाते हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो (DMRC) में सफर करने से पहले अपने सामान का वजन और आकार चेक करना बहुत जरूरी है, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने पर आपको स्टेशन के अंदर जाने से रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- भारत के Sarvam AI ने Google Gemini और ChatGPT को छोड़ा पीछे, जानिए Sarvam AI कैसे करता है काम

DMRC Luggage Rules क्या है?

दिल्ली मेट्रो में सामान लेकर जाने के लिए सामान का वजन और आकार का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए नियम भी बनाए हुए हैं. नियमों का उल्लंघन करने पर आपको स्टेशन के अंदर जाने से रोका जा सकता है.

सामान्य मेट्रो लाइन पर Metro Luggage Rules

अगर आप रेड, येलो, ब्लू या अन्य किसी सामान्य लाइन पर सफर कर रहे हैं, तो प्रति यात्री अधिकतम 25 किलोग्राम, केवल एक बैग ले जाने की अनुमति है. इसके अलावा बैग का साइज 80 cm (लंबाई) x 50 cm (चौड़ाई) x 30 cm (ऊंचाई) से ज्यादा नहीं होना चाहिए.

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन Metro Luggage Rules (Orange Line)

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए नियमों में थोड़ी ढील दी गई है. एयरपोर्ट लाइन पर प्रति यात्री अधिकतम 32 किलोग्राम, अधिकतम दो बैग ले जाने की अनुमति है. इसके अलावा बैग का साइज 90 cm x 75 cm x 45 cm से अधिक नहीं होना चाहिए.

डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो में सामान केवल बैग या सूटकेस में होना चाहिए. किसी भी तरह की गठरी या खुले बंडल ले जाने की अनुमति नहीं है. स्टेशन के एंट्री गेट पर स्थित DMRC Baggage Scanners में स्टील के गेज लगे होते हैं. अगर आपका सामान तय साइज से बड़ा है, तो वह स्कैनर में नहीं फंसेगा और आपको प्रवेश नहीं मिलेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lok Sabha Speaker Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, लोकसभा सचिवालय को दिया गया नोटिस | Breaking
Topics mentioned in this article