Online Pink Smart Card: अब पिंक कार्ड के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, खुद घर बैठे ऑनलाइन ऐसे बनाएं, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड अब घर बैठे ऑनलाइन भी बनाया जा सकता है. इसके लिए जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑनलाइन पिंक कार्ड कैसे बनवाएं
file photo

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार लोगों के लिए कई नई योजनाएं चला रही है, जो बहुत फायदेमंद साबित हो रही हैं. अब सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए एक नई सुविधा शुरू कर दी है. इसके तहत पिंक सहे​ली कार्ड (Pink Saheli Smart Card) बनाए जा रहे. दिल्ली में पिंक कार्ड बनवाने के लिए 50 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन इन केंद्रों पर लंबी कतारें होने के चलते अब दिल्ली सरकार ने ऑनलाइन सिस्टम भी शुरू कर दिया है. अब आप पिंक कार्ड घर बैठे ऑनलाइन भी बना सकती हैं. महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बनाया गया यह पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुरू किया था.

पिंक सहे​ली कार्ड

यह कार्ड वन नेशन, वन कार्ड योजना के तहत जारी किया गया है. इस कार्ड की मदद से महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को बस में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही यही एक स्मार्ट कार्ड मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली में सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Free DTC Bus Pass) बनवाने के लिए MufinPay पोर्टल पर मोबाइल नंबर और आधार e-KYC के द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करें. QR कोड डाउनलोड करके, पास के डीटीसी केंद्र या डीएम ऑफिस से कार्ड तुरंत प्राप्त करें. यह कार्ड दिल्ली की निवासी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा हेतु डिजिटल 'टैप-टू-ट्रैवल' सुविधा है.

Advertisement

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाएं- MufinPay या डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट (जब उपलब्ध हो) पर विजिट करें

पंजीकरण- मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से सत्यापित करें

e-KYC- आधार नंबर का उपयोग करके डिजिटल सत्यापन (KYC) पूरा करें

QR कोड डाउनलोड- सफल पंजीकरण के बाद, QR कोड या रसीद डाउनलोड करें या स्क्रीनशॉट लें

कार्ड कलेक्ट करें- नजदीकी डीटीसी केंद्र या डेजिग्नेटेड सेंटर जैसे डीएम ऑफिस पर क्यूआर कोड दिखाएं और अपना स्मार्ट पिंक कार्ड प्राप्त करें

Featured Video Of The Day
Iran का नया दावा! Hormuz के पास US A-10 Warthog Jet मार गिराया | Trump | Iran US War | Khamenei
Topics mentioned in this article