Delhi Traffic Advisory: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली में सफर करने वालों को कुछ समय तक धीमे ट्रैफिक के लिए तैयार रहना चाहिए. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली–सहारनपुर एक्सप्रेसवे पर यूपी बॉर्डर के पास ट्रैफिक डायवर्जन की सूचना जारी की है. यह बदलाव वहां चल रहे निर्माण कार्य की वजह से किए गए हैं, जिसका असर रोजाना आने‑जाने वालों पर पड़ेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी है कि 2 से 3 महीने तक यहां ट्रैफिक प्रभावित रहेगा, ऐसे में जो लोग इन रास्तों से आते-जाते हैं वह समय से थोड़ा पहले निकलें.
ट्रैफिक डायवर्जन क्यों किया गया है?
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, दिल्ली–सहारनपुर एक्सप्रेसवे यानी पावी सदकपुर पुस्ता रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है. यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक को संभालने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है.
ट्रैफिक प्रभावित क्षेत्र
पावी सदकपुर से खजूरी खास चौक तक दोनों तरफ की सड़कें प्रभावित रहेगी. इस रास्ते से गुजरने वालों को खासकर पीक ऑवर में जाम और देरी का सामना करना पड़ सकता है.
कितने समय तक असर रहेगा
निर्माण कार्य अगले 2 से 3 महीने तक चलने की उम्मीद है. इस दौरान कुछ लेन बंद रहेंगी, पूरे दिन ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रह सकती है. यात्रियों को सलाह है कि अतिरिक्त समय लेकर निकले और जहां संभव हो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए लगेंगे स्पेशल कैंप, मिलेंगे गैस सिलेंडर, जानिए क्या होगी प्रक्रिया
वैकल्पिक मार्गयात्रा में देरी से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यह रास्ता अपनाएं. इस मार्ग से यात्रा का समय कम हो सकता है और प्रभावित क्षेत्र में ट्रैफिक भी कम मिलेगा.
यात्रियों के लिए सलाह- यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर चलें
- पीक आवर्स ज्यादा भीड़ के समय में खजूरी खास चौक से बचें
- जहां संभव हो, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें
- ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें
- ट्रैफिक नियमों और लेन अनुशासन का सख्ती से पालन करें
निर्माण कार्य दिन‑रात चल रहा है और रास्तों में बदलाव किए गए हैं, इसलिए धैर्य और सही योजना बहुत जरूरी है. ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी लेते रहें और वैकल्पिक मार्ग चुनकर परेशानी से बचा जा सकता है.














