दिल्ली में आज भारी जाम के चांस: शाम 5 बजे के बाद इन सड़कों पर बढ़ेगी भीड़, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. इस दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में आज इन रास्तों से बचें

Delhi Traffic Alert: अगर आप आज यानी 5 मई को दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Delhi Capitals VS Chennai Super Kings) के बीच IPL का मुकाबला खेला जाएगा. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. इस दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.

इन रास्तों से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन सड़कों से बचकर निकलें- 

  • जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट तक, दोनों तरफ)
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
  • बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ तक)

इन इलाकों में भीड़ ज्यादा रहेगी, जिससे जाम लग सकता है.

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

मैच के दौरान कुछ इलाकों में भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इनमें दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट तक के रास्ते शामिल हैं. इन रूट्स पर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

स्टेडियम एंट्री और पार्किंग व्यवस्था

स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं- 

  • गेट 1-8 (साउथ साइड): बीएसजेड मार्ग से
  • गेट 10-15 (ईस्ट साइड): जेएलएन मार्ग से
  • गेट 16-18 (वेस्ट साइड): बीएसजेड मार्ग से

पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है. यहां से 'पार्क एंड राइड' सेवा भी मिलेगी. बिना वैध पार्किंग लेबल वाले वाहनों को स्टेडियम के पास आने की अनुमति नहीं होगी और गलत पार्किंग करने पर गाड़ियों को तुरंत टो किया जाएगा.

Advertisement

टैक्सी और बस सुविधा

इसके अलावा, ऐप बेस्ड टैक्सी के लिए भी पिकअप और ड्रॉप पॉइंट तय किए गए हैं, जिनमें गेट नंबर 2 (मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास), राजघाट चौक और रिंग रोड की सर्विस लेन शामिल हैं. मैच से 2 घंटे पहले बस सेवा शुरू होगी और मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक जारी रहेगी.

Advertisement
लोगों के लिए सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से यात्रा की योजना बनाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ताजा अपडेट के लिए ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें.

वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444

यह भी पढ़ें- UP की जनता को योगी सरकार का बड़ा तोहफा... प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम

Featured Video Of The Day
PM Modi Live: बंगाल में प्रचंड जीत के बाद PM Modi ने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया
Topics mentioned in this article