Lakhpati Bitiya Yojana: द‍िल्‍ली की बेट‍ियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, जानिए कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा, खाते में कैसे आएंगे पैसे

Lakhpati Bitiya Yojana: 2008 की लाडली योजना को खत्म करके ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. यह सिर्फ नाम बदलने की बात नहीं है, नई योजना में पहले से ज्यादा फायदे दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली लखपति बिटिया योजना
file photo

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार ने अपनी पुरानी 2008 की लाडली योजना को खत्म करके ‘लखपति बिटिया योजना' शुरू करने का फैसला किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी. यह सिर्फ नाम बदलने की बात नहीं है, नई योजना में पहले से ज्यादा फायदे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' की घोषणा की है. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहारा देना है. ऐसे में आइए जानते हैं इस योजना के तहत क्या मिलेगा और कौन इसका लाभ उठा सकेगा.

Lakhpati Bitiya Yojana क्या है?

इस योजना में लाभ बढ़ाए गए हैं, ताकि लड़कियों को ज्यादा आर्थिक मदद मिल सके. हायर एजुकेशन तक प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो पहले नहीं था. पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी जाएगी, ताकि पैसा समय पर मिल सके. पिछले वर्षों में जो राशि लड़कियों तक नहीं पहुंच पाई थी, उसे अब सही तरीके से देने की कोशिश की जाएगी. आगे चलकर यह योजना लड़कियों के लिए सच में कितनी मददगार बनती है, यह तभी तय होगा जब सरकार पैसा समय पर दे और शिक्षा से जुड़ी सही सहायता भी उपलब्ध कराए. तभी लड़कियां पढ़-लिखकर आगे बढ़ पाएंगी.

Lakhpati Bitiya Yojana में क्या बदलाव हुआ?

नई लखपति बिटिया योजना में पुरानी योजना की तुलना में चार बड़े बदलाव किए गए हैं. इसका सबसे बड़ा बदलाव है लाभ की राशि और उसे देने का तरीका. अब सरकार हर योग्य लड़की के लिए कुल 56,000 रुपये तक जमा करेगी. यह रकम अलग-अलग किस्तों में दी जाएगी और ये किस्तें लड़की की पढ़ाई और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण चरणों से जुड़ी होंगी. ब्याज सहित यह राशि बड़ी होकर 1 लाख रुपये से भी ज्यादा हो जाएगी. यह रकम पुरानी लाड़ली योजना से 55% ज्यादा है, जिसमें सरकार 36,000 रुपये जमा करती थी.

नई योजना के तहत मिलने वाली किस्तें
  • जन्म पर- 11,000 रुपये
  • कक्षा 1, 6, 9 और 12 में दाखिले पर- 5,000 रुपये प्रत्येक बार
  • कक्षा 10 पास करने पर- 5,000 रुपये
  • ग्रेजुएशन या मान्यता प्राप्त डिप्लोमा के दौरान- कुल 20,000 रुपये (किस्तों में)
Featured Video Of The Day
VIDEO: परीक्षा केंद्र पर लेट से पहुंचना पड़ा भारी, रोते हुई छात्रा वापस गई घर