क्या आपको भी आया है घर बैठे 25 हजार कमाने का ऑफर? स्कैम से हो जाएं सावधान, खाली हो सकता है अकाउंट

Cyber Fraud : साइबर अपराधी अक्सर टेलीग्राम ग्रुप्स, सोशल मीडिया एडवर्टाइजमेंट और फर्जी नौकरी ऑफर्स के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं. वे ऑफर देते हैं कि बस बैंक अकाउंट या UPI आईडी शेयर करने पर हर महीने 20000-25000 रुपये तक की कमाई होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काम की बात : झूठी कमाई के झांसे में आने से बचें.

Cyber Fraud : “घर बैठे हर महीने 25,000 रुपये कमाएं” जैसे आकर्षक ऑफर आजकल सोशल मीडिया, टेलीग्राम ग्रुप और फर्जी जॉब पोर्टल्स पर तेजी से फैल रहे हैं. ऐसे ऑफर्स के झांसे में आकर लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं और उनका बैंक अकाउंट खाली तक हो सकता है. इन फर्जी ऑफर्स के जरिए ठग लोगों को आसानी से पैसे कमाने का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट, UPI आईडी और सिम कार्ड तक किराए पर ले लेते हैं. इन अकाउंट्स को साइबर क्राइम की भाषा में म्यूल अकाउंट (Mule Accounts) कहा जाता है.

क्या होते हैं म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट वे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधी अवैध लेन-देन और धोखाधड़ी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं. ठग इन अकाउंट्स का इस्तेमाल चोरी किए गए पैसे को छिपाने और उसे अलग-अलग अकाउंट्स में घुमाने के लिए करते हैं, ताकि जांच एजेंसियों को असली अपराधियों तक पहुंचने में मुश्किल हो. लेकिन जिन लोगों के नाम पर ये अकाउंट होते हैं, वे जांच के दायरे में आ सकते हैं, भले ही उन्हें धोखे से इसमें शामिल किया गया हो.

पानी बर्बाद क‍िया तो लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, कटेगा कनेक्‍शन, जान लें यह काम की बात

कैसे फंसाते हैं साइबर ठग?

साइबर अपराधी अक्सर टेलीग्राम ग्रुप्स, सोशल मीडिया एडवर्टाइजमेंट और फर्जी नौकरी ऑफर्स के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं. वे ऑफर देते हैं कि बस बैंक अकाउंट या UPI आईडी शेयर करने पर हर महीने 20,000–25,000 रुपये तक की कमाई होगी. कई लोग लालच में आकर अपनी बैंक डिटेल्स, UPI एक्सेस या सिम कार्ड तक दे देते हैं. इसके बाद इनका इस्तेमाल गैरकानूनी ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है.

क्या हो सकते हैं खतरे?

  • ऐसे मामलों में सबसे बड़े खतरे इस प्रकार हैं - 
  • बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है
  • साइबर क्राइम जांच में नाम जुड़ सकता है
  • कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है
  • आर्थिक नुकसान और क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है

किन बातों का रखें ध्यान?

  • कभी भी अपना बैंक अकाउंट, UPI या सिम कार्ड किसी के साथ शेयर न करें
  • “आसान कमाई” के ऑफर्स पर भरोसा न करें
  • अनजान टेलीग्राम ग्रुप्स से दूर रहें
  • किसी भी संदिग्ध ऑफर की तुरंत जांच करें

साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर किसी तरह का साइबर फ्रॉड हो जाए या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े फाइनेंशियल नुकसान और कानूनी पचड़े से बचा सकती है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
ट्विशा शर्मा की मौत सुसाइड या मर्डर? पुलिस कमिश्नर का चौंकाने वाला खुलासा!