Baal Aadhaar: घर बैठे बनवाया जा सकता है बच्चों का आधार कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका

Baal Aadhaar: यूआईडीएआई ने बच्चों के लिए खास नीले रंग का ‘बाल आधार कार्ड’ शुरू की हुई है. यह सामान्य आधार कार्ड से अलग दिखता है और खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए बनाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
children Aadhaar card
file photo

Baal Aadhaar Card: आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है. कई बार इतना इंतजार करने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पाता था, लेकिन अब तकनीक के दौर में ऐसा नहीं है. धीरे‑धीरे लाइन में लगने की परेशानी खत्म हो रही है. अब आप मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे ही आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकते हैं. अगर, आपके 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चे के स्कूल में दाखिले या किसी अन्य काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत है, तो आप उसके लिए आसानी से आधार बनवा सकते हैं. बच्चों के लिए जारी किए जाने वाले आधार कार्ड को ‘बाल आधार' कहा जाता है. UIDAI ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बाल आधार को जरूरी किया है. इसे बनवाने की प्रक्रिया बहुत आसान और सरल है. इसे आप घर बैठे भी बनवा सकते हैं.

बाल आधार क्या है? (What Is Baal Aadhaar)

  • भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा बाल आधार के लिए आवेदन कर सकता है.
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप
  • माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • पते का प्रमाण

दरअसल, फरवरी 2018 में यूआईडीएआई ने बच्चों के लिए खास नीले रंग का ‘बाल आधार कार्ड' शुरू किया था. यह सामान्य आधार कार्ड से अलग दिखता है और खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए बनाया गया है. भारत में रहने वाला कोई भी बच्चा इसके लिए आवेदन कर सकता है. बाल आधार बनवाने के लिए ज्यादा कागजात नहीं लगते, जो एक अच्छी बात है. बच्चे की पहचान और उम्र के लिए जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप जरूरी होती है. माता‑पिता में से किसी एक का आधार कार्ड अनिवार्य है, क्योंकि बच्चे का आधार उसी से लिंक किया जाता है. इसके अलावा पते का प्रमाण भी देना होता है. इस तरह, कम दस्तावेजों में ही बच्चों का बाल आधार कार्ड आसानी से बनवाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar-PAN Linking: 2026 में आधार को पैन से कैसे लिंक करें? जानिए आसान प्रोसेस

बाल आधार के लिए आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाकर ‘My Aadhaar' सेक्शन में क्लिक करें और फिर ‘Book an Appointment' विकल्प चुनें.
  • अब अपनी शहर का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे डालकर मोबाइल नंबर की पुष्टि करें.
  • इसके बाद अपने पास के आधार नामांकन केंद्र को चुनें और अपनी सुविधानुसार तारीख और समय तय करें.
  • तय तारीख पर नामांकन केंद्र जाएं. वहां बच्चे की जानकारी वाला फॉर्म भरें.
  • माता‑पिता में से किसी एक का आधार नंबर सही तरीके से दर्ज करें और सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें.
Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Case: वेदांता प्लांट में भीषण ब्लास्ट की बड़ी वजह ये, जिसने मजदूरों की जान ले ली
Topics mentioned in this article