अनऑथराइज कॉलोनियों में रजिस्ट्री के लिए कौन-कौन से हैं जरूरी दस्तावेज, यहां देखें पूरी सूची

अनऑथराइज कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री और मालिकाना हक पाने के लिए सरकार ने अलग से योजना शुरू की है. इसमें कई दस्तावेजों की जरूरत होती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अनऑथराइज कॉलोनियों में रजिस्ट्री
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अनऑथराइज कॉलोनियों में रजिस्ट्री मुश्किल होता है. दिल्ली में 1511 अनऑथराइज यानी कच्ची कॉलोनियां हैं. इसमें संगम विहार, उत्तम नगर, जामिया नगर समेत कई क्षेत्र शामिल हैं. जहां पक्की रजिस्ट्री और मालिकाना हक पाने के लिए सरकार ने अलग से योजना शुरू की है. इस योजना का नाम है PM-Uday योजना. अनऑथराइज कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री के लिए प्रक्रिया को ऑनलाइन की गई है. इसके लिए DDA और MCD Swagam पोर्टल पर डिजिटल तरीके से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. वहीं पोर्टल पर भी पक्की रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज की जरूरत होती है.

Ownership से जुडे़ दस्तावेज की होती है जरूरत

मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों के लिए नई जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) और एग्रीमेंट टू सेल की कॉपी देनी होगी. प्रॉपर्टी के मालिकाना हक की पिछले पूरे पेपर्स जो पहले के रहे मालिक से लेकर अब तक पूरी चेन. प्रॉपर्टी से जुड़े वसीयतनामा और भुगतान से संबंधित दस्तावेज और पजेशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है.

ID और आवासीय प्रमाण पत्र

रजिस्ट्री के लिए आवेदक का आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूरी होता है. इसके अलावा प्रॉपर्टी पर पजेशन और आवास प्रमाण के लिए बिजली बिल की रसीद जरूरी होती है. इसके साथ MCD को चुकाए गए नवीनतम प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद देनी होगी. 

अन्य दस्तावेज

आवेदक को पासपोर्ट साइज फोटो और मकान या प्लॉट की साफ तस्वीर देनी होगी. प्रॉपर्टी पर कंस्ट्रक्शन का प्रूफ इसमें पुराना बिजली बिल भी हो सकता है. डिजिटल सिग्नेचर जो सादे कागज पर किए गए हो. साथ ही रजिस्ट्री प्रक्रिया के लिए DDA द्वारा जारी  PM-Uday केस आईडी. 

Advertisement

बता दें, यहां अंडरटेकिंग दस्तावेज भी देने होंगे जिसमें सफेद कागज पर सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म भी देना होगा.

यह भी पढ़ेंः पहली बार घर खरीदने वाले होम लोन लेते समय रखें 3 बातों का ध्यान, वरना आ जाएगी आफत

Featured Video Of The Day
असम से उत्तराखंड तक बारिश का कहर! 97 मौतें, लाखों लोग बाढ़ की चपेट में

Topics mentioned in this article
Unauthorized Colonies
Unauthorized Colonies In Delhi
Unauthorized Colonies Ownership
Unauthorized Colonies Registry
Unauthorized Colonies Property Rules Delhi