Chardham Yatra 2026: कर रहे हैं चारधाम यात्रा की प्लानिंग? फर्जी बुकिंग स्कैम से रहें सावधान, अपनाएं ये टिप्स

Chardham Yatra Booking Scam: चारधाम यात्रा के दौरान जहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, वहीं इस मौके पर स्कैमर्स और ठग भी काफी सक्रिय हो जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि आप स्कैम से कैसे बच सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चारधाम यात्रा स्कैम
AI

Chardham Yatra 2026: हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जाते हैं. इस साल 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. चारधाम यात्रा के दौरान जहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, वहीं इस मौके पर स्कैमर्स और ठग भी काफी सक्रिय हो जाते हैं. आए दिन फर्जी रजिस्ट्रेशन, नकली होटल बुकिंग और झूठे हेलीकॉप्टर टिकट के जरिये लोगों से धोखाधड़ी की खबरें सामने आती हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं के साथ ठगी का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. अगर आप भी इस साल चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि आप स्कैम से कैसे बच सकते हैं और बुकिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी टिप्स और ट्रिक्स. इसकी जानकारी इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ने हाल ही में X पर पोस्ट से दी है.

यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2026: कब शुरू होगी चार धाम यात्रा 2026? जानें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें और मंदिरों के खुलने की तारीखें

लोगों को कैसे फंसाते हैं स्कैमर्स?

चारधाम यात्रा के दौरान फेक हेलिकॉप्टर बुकिंग और होटल बुकिंग स्कैम काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन, होटल और हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर स्कैमर्स फेक वेबसाइट्स और एड्स के जरिए लोगों को टारगेट करते हैं. ये वेबसाइट एकदम आधिकारिक वेबसाइट की तरह असली दिखती हैं, जिसके कारण आम लोग असल की पहचान नहीं करपाते हैं. इसके बाद फेक एजेंट्स कॉल या व्हाट्सऐप पर संपर्क करते हैं और 'लिमिटेड सीट्स', VIP बुकिंग का प्रेशर लोगों पर डाला जाता है जिसे लोग आसानी से फंस जाते हैं.


इसके बाद स्कैमर्स आधार और ट्रैवल समेत पर्सनल डिटेल्स लेते हैं. फिर लोगों पर UPI से पेमेंट करने के लिए प्रेशर बनाया जाता है. ऐसी स्थिति में जब लोग पेमेंट कर देते हैं तो ना कोई बुकिंग कंफर्म होती है और ना कोई सर्विस मिलती है. इसके साथ ही पर्सनल डिटेल्स भी स्कैमर्स के साथ शेयर हो जाती है.

Advertisement

स्कैमर्स से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स और ट्रिक्स

किसी भी तरह के स्कैम और धोखाधड़ी से बचने के लिए आप नीचे दी गई टिप्स और ट्रिक्स को जरूर फॉलो करें.

  • बुकिंग केवल ऑफिशियल सरकारी वेबसाइट या ऑथराइज्ड प्लेटफॉर्म से करें.
  • वेबसाइट के URL में .gov जरूर चेक करें.
  • WhatsApp या इंस्टाग्राम समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अनजान लिंक पर भरोसा न करें.
  • किसी भी एजेंट को वेरिफिकेशन के बिना पेमेंट न करें.
  • इसके अलावा अगर आप फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर report करें

आधिकारिक वेबसाइट कौन सी हैं?

  • https://registrationandtouristcare.uk.gov.in
  • https://www.heliyatra.irctc.co.in/
Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: लेबनान में बमबारी के बीच NDTV रिपोर्टर की दिल दहला देने वाली Ground Report
Topics mentioned in this article