यात्रियों की सुविधा के लिए BMTC ने मेट्रो स्टेशन से चलाई बसें, जानिए क्या रहेंगे रूट और टाइमिंग

BMTC Feeder Bus Service: बेंगलुरु में कई लोगों के लिए मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद घर या ऑफिस पहुंचना अब भी आसान नहीं होता. इसी को देखते हुए BMTC ने फीडर बस सर्विस शुरू की है, ताकि यात्रियों को मेट्रो से आगे की यात्रा में बेहतर सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BMTC फीडर बस
File Photo

Bengaluru Metro: बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) ने नम्मा मेट्रो की येलो लाइन पर फर्स्ट‑माइल और लास्ट‑माइल कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 8 नई फीडर बस सेवाएं शुरू की हैं. दरअसल, बेंगलुरु में कई लोगों के लिए मेट्रो स्टेशन से उतरने के बाद घर या ऑफिस पहुंचना अब भी आसान नहीं होता. इसी को देखते हुए BMTC ने फीडर बस सर्विस शुरू की है, ताकि यात्रियों को मेट्रो से आगे की यात्रा में बेहतर सुविधा मिल सके. 

इन तीन क्षेत्रों में चलेगी बस?

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के मुताबिक ये फीडर बसें मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों होसा रोड, सिंहसंद्रा और कुडलु गेट को सेवा देंगी. इन फीडर बसों से लोगों को भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही लोगों की निजी वाहनों और राइड‑हेलिंग सर्विस पर निर्भरता कम होगी. आइए जानते हैं इन बसों के रूट के बारे में.

यह भी पढ़ें: गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग

क्या रहेगा रूट?

नई फीडर बस सर्विस को अलग‑अलग रिंग रूट्स और प्वाइंट‑टू‑प्वाइंट कनेक्शन में बांटा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा इलाकों को कवर किया जा सके.

1. होसा रोड सर्कुलर रूट्स

होसा रोड मेट्रो स्टेशन से दो मेन रिंग सर्विस चलाई गई हैं. ये रूट्स सेंट्रल जेल, नेशनल पब्लिक स्कूल, हारलूर, आगरा और सोमासुंदरपाल्या जैसे महत्वपूर्ण स्टॉप्स को कवर करते हैं. इनमें से एक बस क्लॉकवाइज दिशा में चलती है, जबकि दूसरी रिवर्स (एंटी‑क्लॉकवाइज) दिशा में, ताकि कॉरिडोर के दोनों ओर रहने वाले लोगों को पूरे दिन मेट्रो स्टेशन तक आसान और बराबर पहुंच मिल सके.

Advertisement

2. कार्मेलाराम कनेक्शन

पूर्वी बेंगलुरु के उपनगरीय इलाकों में जाने वाले यात्रियों के लिए एक अलग रूट शुरू किया गया है, जो होसा रोड मेट्रो स्टेशन से कार्मेलाराम बस स्टैंड तक जाता है. यह रूट डोड्डम्मारा, चिक्कनायकनहल्ली और डोड्डाकन्नेल्ली जैसे इलाकों से होकर गुजरता है. इससे उन बड़े रिहायशी इलाकों को मेट्रो से सीधा कनेक्शन मिल गया है, जहां पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुँचना मुश्किल था.

क्या रहेगी बसों की टाइमिंग?

9 से 5 वाले ऑफिस टाइम को ध्यान में रखते हुए बसों का शेड्यूल काफी सोच‑समझकर तैयार किया गया है. इसके चलते बस सर्विस सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो जाती हैं और देर शाम तक लगातार चलती रहती हैं. सुबह और शाम के पीक आवर्स में बसों की संख्या बढ़ा दी जाती है, ताकि यात्रियों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks in Dubai: ईरानी हमलों के बीच क्या भूखा मरेगा UAE? अबु धाबी से देखें ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article