यूपी में कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! नेगेटिव बैलेंस होने पर भी 30 दिनों तक नहीं कटेगा बिजली कनेक्शन, जान लें जरूरी बात

अब यूपी में 1 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का नेगेटिव बैलेंस होने पर भी 30 दिनों तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. कुछ राहत 2 किलोवॉट कनेक्शन वालों को भी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
AI

UPPCL: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार ने कम लोड वाले बिजली उपभोगताओं को बड़ी राहत दी है. अब यूपी में 1 किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का नेगेटिव बैलेंस होने पर भी 30 दिनों तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. कुछ राहत 2 किलोवॉट कनेक्शन वालों को भी दी गई है. दो किलोवॉट वाले उपभोगताओं का 200 रुपये तक का नेगेटिव बैलेंस होने तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: AC का पानी फेंक देते हैं तो रुक जाइए! इन कामों में कर लें इस्तेमाल, जान लीजिए बेस्ट यूज

ऐसी स्थिति में नहीं काटा जाएगा बिजली कनेक्शन

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि एक किलोवॉट तक के कनेक्शन वाले उपभोगताओं का बैलेंस नेगेटिव होने पर भी एक महीने का पूरा चक्र पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन काटा नहीं जाएगा. साथ ही, एक महीने की अवधि में कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को 5 मैसेज उनके रजिस्ट्री नम्बर पर भेजे जाएंगे, जिससे उन्हें समय रहते पेमेंट करने का मौका मिल सके.

Photo Credit: File Photo

लगाए गए 30 लाख नए बिजली के खंभे

बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंत्री एके शर्मा ने सभी जिलों के अधिकारियों को बिजली के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं. अब तक लगभग 30 लाख नए बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं और ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी बढ़ोतरी की गई है. मंत्री एके शर्मा ने दावा किया है कि यूपी में गर्मियों के मौसम में बिना रुकावट बिजली देने के उपाय किए गए हैं. 

कब-कब भेजे जाएंगे मैसेज?

यूपी में बिजली विभाग ने फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा रखी है. जिन उपभोगताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लग गए हैं, उनके घरों में नेगेटिव बैलेंस होने पर तत्काल कनेक्शन ना काटने का आदेश जारी किया गया है. विभाग ने तय किया है कि कुल बैलेंस का 30% राशि बचने पर पहला मैसेज, 10% पर दूसरा, एकदम खत्म होने पर तीसरा, नेगेटिव होने पर चौथा और कनेक्शन कटने की कगार पर आने पर आखिरी मैसेज भेजा जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Putin के 'दावोस' पर बरसीं मिसाइलें, 900 ड्रोन्स हमले से दहली दोनों महाशक्तियां
Topics mentioned in this article