रेलवे ने शुरू की भुज-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन, जान लीजिए रूट, स्टॉप, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स

Bhuj Delhi New Superfast Train Details: रेलवे ने भुज और दिल्ली के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की है जिससे यात्रियों के लिए सफर करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. आइए जानते हैं इस ट्रेन का रूट, टाइम, नंबर, टिकट कीमत समेत जरूरी डिटेल्स...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भुज-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन
AI/ सांकेतिक तस्वीर

Bhuj Delhi New Superfast Train Details: अगर आप गुजरात और दिल्ली के बीच अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. रेलवे ने भुज और दिल्ली के बीच एक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू की है जिससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी. इस नई ट्रेन की शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बीते शुक्रवार को की जा चुकी है. आइए जानते हैं इस नई ट्रेन का रूट, स्टॉप, टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स...

यह भी पढ़ें: रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत 155 ट्रेनों में रनिंग स्टाफ का भत्ता बढ़ाया गया

भुज-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन का रूट

भुज से दिल्ली के बीच जालोर होते हुए चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन कुल 1239 किलोमीटर का सफर करीब 24 घंटे 30 मिनट में तय करेगी. यह ट्रेन सप्ताह के सभी दिनों में चलेगी, जिससे यात्रियों को रोजाना सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी. रूट की बात करें तो ये ट्रेन भिलडी, जालोर, पाली मारवाड़ और मारवाड़ जंक्शन होते हुए चलेगी.

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

भुज‑दिल्ली‑भुज एक्सप्रेस ट्रेन को 19403/19404 नंबर दिया गया है. ट्रेन नंबर 19403 (भुज‑दिल्ली एक्सप्रेस) सुबह 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 19404 (दिल्ली‑भुज एक्सप्रेस) दिल्ली से शाम 4:40 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:35 बजे भुज पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?

भुज और दिल्ली के बीच सफर के दौरान यह ट्रेन 22 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें अंजार, गांधीधाम बीजी, भचाऊ बीजी, भीलडी, धानेरा, रणिवाड़ा, मारवाड़ भिनमाल, मोडरन, जालोर, मोकलसर, समदड़ी जंक्शन, लूणी जंक्शन, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई जंक्शन, अलवर जंक्शन और रेवाड़ी जंक्शन शामिल हैं. इन स्टेशनों की मदद से यात्रियों के लिए सफर करना काफी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा.

Advertisement

क्या है टिकट की कीमत?

भुज‑दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर क्लास, 4 जनरल कोच, 1 पावर कार और 1 गार्ड कोच शामिल हैं. इस ट्रेन में भुज से दिल्ली तक सफर का किराया स्लीपर क्लास के लिए 590 रुपये, एसी 3 टियर के लिए 1530 रुपये और एसी 2 टियर के लिए 2180 रुपये तय किया गया है.

Featured Video Of The Day
Shastri Park Fire News: दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप!
Topics mentioned in this article