BHIM UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ऐप पर ही आसानी से चेक कर सकेंगे क्रेडिट स्कोर, जान लें जरूरी डिटेल

BHIM यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स ऐप के अंदर ही अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे. इससे यूजर्स को अपनी फाइनेंशियल हेल्थ ट्रैक करने के लिए अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भटकने की जरूरत नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BHIM UPI ऐप

BHIM UPI App Latest Update: अगर आप भी भीम ऐप के जरिए यूपीआई पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अपडेट है. डिजिटल ट्रांजैक्शन को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब भीम (BHIM) यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स ऐप के अंदर ही अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे. इससे यूजर्स को अपनी फाइनेंशियल हेल्थ ट्रैक करने के लिए अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भटकने की जरूरत नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: अब नहीं रहेगा फोन में वायरस, UPI फ्रॉड और OTP थेफ्ट का डर, डाउनलोड कर लें ये सरकारी ऐप, जानें फीचर्स

NPCI ने सिबिल के साथ किया करार 

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बताया कि उसकी इकाई भीम सर्विसेज और ट्रांसयूनियन सिबिल के बीच करार हुआ है. इसके बाद अब यूजर्स भीम ऐप पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर पाएंगे. इस नई सुविधा के साथ, यूजर्स सीधे भीम ऐप पर अपना सिबिल स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं, जिससे वे प्लेटफॉर्म छोड़े बिना अपनी क्रेडिट स्थिति पर आसानी से नजर रख सकते हैं. NPCI ने साफ किया है कि क्रेडिट जानकारी केवल यूजर्स की अनुमति से ही ली जाएगी. बिना यूजर की सहमति के कोई भी डेटा नहीं देखा जाएगा.

इस वर्जन से उपलब्ध होगा फीचर

BHIM UPI ऐप पर क्रेडिट स्कोर चेक का फीचर वर्जन 4.0.19 और उससे ऊपर के वर्जनों पर उपलब्ध है. क्रेडिट स्कोर का फीचर जोड़ने का मकसद BHIM ऐप को सिर्फ पेमेंट तक सीमित न रखकर, यूजर्स की फाइनेंशियल जानकारी और जागरूकता बढ़ाना है.

Photo Credit: File Photo

मार्च में शुरू हुआ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

इससे पहले मार्च में, NPCI भीम सर्विसेज लिमिटेड ने ऐप पर यूपीआई पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू किया था, जिससे यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्नाइजेशन का उपयोग करके 5,000 रुपए तक का ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते हैं.

Advertisement

यूजर्स को मिलते हैं कई फीचर्स

NPCI भीम सर्विसेज लिमिटेड द्वारा बनाया गया भारत का अपना यूपीआई पेमेंट ऐप भीम शहरों और गांवों दोनों में इस्तेमाल किया जा रहा है. यह ऐप 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. इसमें एक्सपेंस स्प्लिटिंग, फैमिली मोड और स्पेंडिंग एनालिटिक्स देखने जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच समुद्र में होगा महायुद्ध? | Donald Trump
Topics mentioned in this article