Banglar Yuva Sathi Yojna 2026: बेरोजगार युवाओं को मिलेंगे 1,500 प्रति महीना, जानिए क्या है यह योजना, कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई

Yuva Sathi Yojna: इस युवा साथी योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने या स्किल डेवलपमेंट करने के दौरान हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद देगी, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बांग्लार युवा साथी योजना
File Photo

Banglar Yuva Sathi Yojna: चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नई योजना 'बांग्लार युवा साथी' का ऐलान किया है. इस युवा साथी योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने या स्किल डेवलपमेंट करने के दौरान हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक मदद देगी, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े. यह योजना 1 अप्रैल 2026 से लागू होने की उम्मीद है. इसके लिए एप्लिकेशन स्पेशल रजिस्ट्रेशन कैंपों के जरिए लिए जाएंगे. आइए जानते हैं इस योजना के लिए कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है...

यह भी पढ़ें: भारत की पहली अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड-रेल टनल को मंजूरी, चीन की बढ़ेगी टेंशन, जानिए नॉर्थईस्ट कनेक्टिविटी को कैसे बदल सकता है ये प्रोजेक्ट

योजना से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • आवेदन की शुरूआत: 15 फरवरी 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख: 26 फरवरी 2026

बांग्लार युवा साथी के लिए कैसे करें अप्लाई?

'युवा साथी योजना' के एप्लिकेशन फॉर्म 15 फरवरी से 26 फरवरी के बीच हर एक विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाने वाले विशेष कैंपों में बांटे और स्वीकार किए जाएंगे. इसके साथ ही, एप्लिकेशन का सैंपल फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट wbsportsandyouth.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है. 

इस योजना के लिए कौन कर सकता है अप्लाई?

Yuva Sathi योजना के लिए 21 से 40 की उम्र के वे युवा अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने सेकेंडरी स्कूल (माध्यमिक) की पढ़ाई पास की हो और अभी नौकरी की तलाश में हों. एप्लिकेंट का पश्चिम बंगाल का निवासी होना भी जरूरी है. इसके अलावा, जो लोग पहले से राज्य सरकार की किसी अन्य कल्याणकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. हालांकि यह नियम स्कॉलरशिप योजनाओं पर लागू नहीं होगा, यानी Aikyasree, Medhasree, Sikhasree और Swami Vivekananda Merit-cum-Scholarship जैसी स्कॉलरशिप लेने वाले युवा फिर भी Banglar Yuva Sathi योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स?

  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पहचान पत्र यानी आईडी प्रूफ
  • 10वीं यानी मैट्रिक सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे मिलेगा पैसा?

योजना के तहत मिलने वाली 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता हर महीने सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. यह मदद अधिकतम 5 साल तक दी जाएगी, ताकि युवा बिना किसी आर्थिक परेशानी के नौकरी खोज सकें या अपने कौशल विकास पर ध्यान दे सकें.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: नए Supreme Leader से गुस्साए Trump!
Topics mentioned in this article