Banglar Yuva Sathi Yojana: केंद्र और राज्य सरकारें युवाओं की मदद के लिए कई योजनाएं चलाती रहती हैं. इन्हीं में से एक पश्चिम बंगाल सरकार की ‘बांग्लार युवा साथी योजना' (Banglar Yuva Sathi Yojana) है. यह योजना खास तौर पर बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है. इस योजना के तहत राज्य के योग्य युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी. चलिए आपको बताते हैं पश्चिम बंगाल सरकार की ‘बांग्लार युवा साथी योजना' के बारे में, इसके लिए कैसे अप्लाई करें और अप्लाई करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए है.
यह भी पढ़ें:- होटल चेक-इन का बदल गया तरीका, अब आधार कार्ड नहीं, बस स्कैन करें QR Code और पाएं रूम
योजना का उद्देश्य क्या है?
सरकार जानती है कि नौकरी ढूंढते समय या अपना छोटा व्यवसाय शुरू करते समय युवाओं को कई तरह के खर्चों का सामना करना पड़ता है. इसलिए यह योजना युवाओं को शुरुआती वित्तीय मदद देने के लिए बनाई गई है. यह योजना राज्य के बजट के दौरान घोषित की गई और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा. लागू होने के बाद योग्य युवाओं के बैंक खाते में हर महीने एक तय रकम सीधे भेजी जाएगी.
कौन आवेदन कर सकता है?- आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए.
- उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
- आवेदक ने कम से कम 10वीं कक्षा पास की होनी चाहिए.
जो युवा अभी स्कूल, कॉलेज या किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे हैं, वे इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं, जो लोग किसी अन्य सरकारी राज्य योजना का लाभ ले रहे हैं वे भी इस योजना में शामिल नहीं हो पाएंगे.
युवा साथी योजना के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए. इसमें पासबुक, जिसमें बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड साफ दिखना चाहिए, पहचान पत्र, आधार कार्ड या कोई भी वैध आईडी प्रूफ, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र या मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो आदि की आवश्यकता होगी.
आवेदन की प्रक्रिया- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर करें.
- आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, इसे दर्ज करके नंबर सत्यापित करें.
- सभी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करें,
- आवेदन जमा होने के बाद आपको एक Application ID मिलेगी,
- इस ID की मदद से आप ऑनलाइन अपने आवेदन की स्थिति (Status) देख सकते हैं.














