राजस्थान-गुजरात के बीच सफर होगा आसान, अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी यह नई वंदे भारत ट्रेन

Asarva Udaipur City Vande Bharat Express: अहमदाबाद के असरवा स्टेशन से राजस्थान के उदयपुर स्टेशन के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान-गुजरात वंदे भारत ट्रेन
file photo

Vande Bharat For Gujarat: रेलवे बोर्ड ने गुजरात के लिए छठी वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी है. यह नई ट्रेन अहमदाबाद के असरवा स्टेशन से राजस्थान के उदयपुर स्टेशन के बीच चलेगी. इसका उद्घाटन 16 फरवरी को होगा, ऐसा वेस्टर्न रेलवे (WR) ने शनिवार को बताया. इस कदम का उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना, यात्रियों की सुविधा में सुधार करना और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है. रेलवे के बयान में कहा गया है कि यह आधुनिक वंदे भारत ट्रेन रिक्लाइनिंग और आरामदायक सीटें, स्लाइडिंग दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, बायो-टॉयलेट, ऑटोमैटिक एंट्री-एग्जिट गेट और सीसीटीवी कैमरे आदि कई सुविधाओं से लैस है.

यह भी पढ़ें:- Emergency Quota in Railway: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में शुरू होगा इमरजेंसी कोटा, जानिए क्या होता है रेलवे का 'इमरजेंसी कोटा' 

कब और कितने दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन

उदयपुर सिटी-असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या 09663 उदयपुर सिटी से 12:25 दोपहर चलेगी और असरवा 5:15 शाम को पहुंचेगी. इसके रूट पर जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर रास्ते में ठहराव रहेंगे. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी. मंगलवार को यह बंद रहेगी. इसकी नियमित सेवा 18 फरवरी से शुरू होगी. असरवा से उदयपुर की ओर – ट्रेन संख्या 26964, शाम 5:45 बजे (हर दिन, सिवाय मंगलवार) उदयपुर सिटी पहुंचेगी रात 10:00 बजे. वहीं, उदयपुर से असरवा की ओर ट्रेन संख्या 26963, सुबह 6:10 बजे (हर दिन, सिवाय मंगलवार) असरवा पहुंचेगी सुबह 10:25 बजे.

टिकट बुकिंग कब से होगी शुरू

वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा के लिए बुकिंग 15 फरवरी 2026 से IRCTC की वेबसाइट और रेलवे काउंटरों पर शुरू हो गई है. इस नई ट्रेन के शुरू होने के साथ ही रेलवे ने दो मौजूदा वंदे भारत सेवाओं (उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-आगरा कैंट) को बंद करने का निर्णय लिया है.

दरअसल, भारतीय रेलवे से रोज लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं. ऐसे में नौकरी, पढ़ाई, व्यापार या घूमने के लिए यात्री हर दिन रेल नेटवर्क पर डिपेंड रहते हैं. रेलवे की ओर से किसी भी तरह की अपडेट लोगों को लिए बहुत लाभकारी होती है. इसमें सबसे ज्यादा असरदार किसी रूट पर नई और तेज ट्रेन मिल जाए तो सफर और भी आसान हो जाता है.

Featured Video Of The Day
M3M Foundation कैसे सरकार के साथ मिलकर तावड़ू में Development कर रहा है? | Haryana
Topics mentioned in this article