Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और चाहते हैं कि आपका नंबर पूरे साल एक्टिव रहे, वो भी हर महीने रिचार्ज पर पैसा खर्च किए बिना, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ऐसे कई लो-कॉस्ट प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनकी वैलिडिटी 365 दिन है. ये प्लान उन लोगों के लिए बिल्कुल सही हैं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत होती है या बस अपना सिम कम खर्च में चालू रखना चाहते हैं. इन प्लान से रिचार्ज करने से हर महीने बार-बार रिचार्ज करने का झंझट नहीं रहता है और नंबर बिना बंद हुए एक्टिव रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 365 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें SMS, डाटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro खरीदने का शानदार मौका, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा कमाल का ऑफर, तुरंत जान लें बेस्ट डील
1,849 रुपये का प्लान
एयरटेल का 1849 रुपये वाला प्लान सबसे सस्ता सालभर चलने वाला रिचार्ज है, जिसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और पूरे साल के लिए 3600 SMS शामिल हैं. हालांकि इस रिचार्ज में डेटा नहीं मिलता, लेकिन जरूरत पड़ने पर आप अलग से डेटा पैक खरीद सकते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जिन्हें फोन में सिर्फ कॉलिंग करनी होती है, कभी‑कभार SMS भेजना होता है या फिर अपना सिम कम खर्च में पूरे साल एक्टिव रखना होता है.
2249 रुपये का प्लान
एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें सालभर की वैलिडिटी के साथ थोड़ा बहुत डेटा भी चाहिए. इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, साल भर के लिए 3600 SMS और कुल 30GB डेटा मिलता है, जिसे आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इस पर कोई रोजाना की लिमिट नहीं होती. यह प्लान उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो स्मार्टफोन तो इस्तेमाल करते हैं लेकिन इंटरनेट की जरूरत उन्हें सिर्फ कभी‑कभार पड़ती है.
एयरटेल प्रीमियम एनुअल प्लान
एयरटेल का प्रीमियम एनुअल प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो दिनभर ऑनलाइन रहते हैं और जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है. इस प्लान में 365 दिनों के लिए पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, हर दिन 2GB हाई‑स्पीड डेटा, रोज 100 SMS, और उपलब्ध क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. यह प्लान उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो रोजाना वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, ऑनलाइन काम करते हैं या मोबाइल डेटा पर पूरी तरह निर्भर रहते हैं.













