AI Impact Summit 2026: AI समिट में क्या-क्या बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं?

AI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 होने जा रहा है. यह दुनिया के बड़े टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में गिना जा रहा है. ऐसे में कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Impact Summit 2026: AI समिट 2026

AI Impact Summit 2026: भारत 16 से 20 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 की मेजबानी करेगा. इसे दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. इस समिट में दुनिया भर के नेता, बड़ी कंपनियों के CEO, स्टार्टअप्स और शोधकर्ता शामिल होंगे. 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी संबोधन देंगे. इस समिट का मकसद भारत को जिम्मेदार और समावेशी AI के केंद्र के रूप में स्थापित करना है. ऐसे में कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

AI की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज मिलेंगे बस यहां18 फरवरी को दिनभर.

AI प्लेटफॉर्म की बड़ी शुरुआत

सरकार एक पब्लिक AI प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये प्लेटफॉर्म UPI जैसा साझा सिस्टम होगा, जहां स्टार्टअप और शोधकर्ता आसानी से डेटा, कंप्यूटर पावर और जरूरी टूल्स पा सकेंगे. इससे छोटे इनोवेटर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है.

डेटा सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

समिट में डेटा सेंटर के लिए टैक्स छूट या नई प्रोत्साहन योजनाओं का ऐलान हो सकता है. इससे भारत में बड़े स्तर पर AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा और विदेशी निवेश भी बढ़ सकता है.

स्किल डेवलपमेंट और नौकरियां

AI से जुड़ी नौकरियों के लिए युवाओं को ट्रेनिंग देने की नई योजनाएं आ सकती हैं. कॉलेजों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नए कोर्स शुरू हो सकते हैं, ताकि छात्र भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार हों.

ग्लोबल साझेदारी और रिसर्च

भारत कई देशों के साथ AI रिसर्च और सुरक्षित AI सिस्टम पर समझौते कर सकता है. इससे भारत की भूमिका वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी.

खेती, हेल्थ और शिक्षा में AI

सरकार बता सकती है कि AI का इस्तेमाल खेती, अस्पतालों और स्कूलों में कैसे किया जाएगा. इससे किसानों को सही सलाह, मरीजों को बेहतर इलाज और छात्रों को बेहतर पढ़ाई मिल सकती है.

Advertisement
महिलाओं और स्टार्टअप्स को समर्थन

इन सब से अलग AI for ALL, AI by HER और YUVAi जैसी पहल के जरिए युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने की योजनाएं आ सकती हैं. सरकार फंड या इनक्यूबेशन सपोर्ट की घोषणा कर सकती है.

यानी यह समिट सिर्फ चर्चा का मंच नहीं होगा. यहां से भारत की AI नीति और भविष्य की दिशा तय हो सकती है. अगर बड़ी घोषणाएं होती हैं, तो भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में और मजबूत बन सकता है.

Advertisement

NDTV AI Summit 18 फ़रवरी को, विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War के बीच America की ईरान को बड़ा धमकी, कहा- 'आज की रात सबसे बड़ा हमला होगा' | Breaking
Topics mentioned in this article