भूटान-ग्रीस के प्रधानमंत्री से लेकर UAE के प्रिंस तक... AI Summit में दुनियाभर से पहुंचेंगे ये राजनेता, देखें पूरी लिस्ट

AI Impact Summit 2026 Guest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कई देशों के नेता AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने वाले हैं. सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, 20 देशों के प्रमुख नेता इस समिट में शिरकत करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक 'AI इम्पैक्ट समिट' का आयोजन होने जा रहा है. इस समिट में दुनिया भर से उद्योग जगत के नेता, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स शामिल होंगे. यह ग्लोबल साउथ द्वारा आयोजित किया जाने वाला पहला वैश्विक AI समिट होगा. साथ ही अब तक जितने भी बड़े ग्लोबल AI समिट हुए हैं, उनमें से यह सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है. आइए जानते हैं इस समिट में दुनियाभर से कौन-कौन से राजनेता शामिल होंगे...

AI की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज मिलेंगे बस यहां, 18 फरवरी को दिनभर.

समिट में शामिल होने वाले प्रमुख गेस्ट की लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कई देशों के नेता AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने वाले हैं. सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, 20 देशों के प्रमुख नेता इस समिट में शिरकत करेंगे. देखिए प्रमुख गेस्ट की लिस्ट...

1. भूटान- शेरिंग तोबगे, प्रधानमंत्री
2. बोलीविया- एडमंड लारा मोंटानो, उपराष्ट्रपति
3. ब्राजील - लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, राष्ट्रपति
4. क्रोएशिया - आंद्रेज प्लेनकोविक, प्रधानमंत्री
5. एस्टोनिया - अलार करिस, राष्ट्रपति
6. फिनलैंड - पेटेरी ओर्पो, प्रधानमंत्री
7. फ्रांस - इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति
8. ग्रीस - किरियाकोस मित्सोताकिस, प्रधानमंत्री
9. गुयाना - डॉ. भारत जगदेव, उपराष्ट्रपति
10. कजाकिस्तान - ओल्जास बेक्टेनोव, प्रधानमंत्री
11. लिकटेंस्टीन - एच.एस.एच. वंशानुगत राजकुमार एलोइस, लिकटेंस्टीन रियासत के वंशानुगत राजकुमार
12. मॉरीशस- डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम GCSK, FRCP, प्रधानमंत्री
13. सर्बिया - अलेक्जेंडर वुसिक, राष्ट्रपति
14. स्लोवाकिया - पीटर पेलेग्रिनी, राष्ट्रपति
15. स्पेन - पेड्रो सांचेज पेरेज-कास्टेजोन, राष्ट्रपति
16. श्रीलंका - अनुरा कुमारा डिसानायका, राष्ट्रपति
17. सेशेल्स - सेबेस्टियन पिल्ले, उपराष्ट्रपति
18. स्विट्जरलैंड- गाय परमेलिन, राष्ट्रपति
19. नीदरलैंड - डिक शूफ, प्रधानमंत्री
20. यूएई- शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस

Advertisement

यह दिग्गज भी करेंगे शिरकत

राजनेताओं के अलावा, समिट में कई दिग्गज टेक लीडर भी पहुंचेंगे. इनमें Adobe के CEO शांतनु नारायण, Google और Alphabet के प्रमुख सुंदर पिचाई, Microsoft के सह-संस्थापक बिल गेट्स, Qualcomm के CEO क्रिस्टियानो अमोन, Microsoft के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ, Ericsson के CTO एरिक एकुडेन, और Cloudflare के CEO मैथ्यू प्रिंस समेत अन्य कई नाम भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit: AI गवर्नेंस के क्या मायने हैं? एआई इम्पैक्ट समिट में चर्चा करेंगे दिग्गज

Featured Video Of The Day
Iran का Saudi Arab पर हमला, प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल दागी, 10 अमेरिकी सैनिक घायल | BREAKING
Topics mentioned in this article