क्या है Aadhar Card में फोटो अपडेट करने का तरीका? जान लें फीस और पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How to Update Photo in Aadhar Card: कई लोगों का आधार कार्ड 8–10 साल पहले बना था और उस समय ली गई फोटो अब उनके वर्तमान रूप से मेल नहीं खाती. ऐसे में आधार कार्ड की फोटो अपडेट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार कार्ड में फोटो कैसे अपडेट करें?

Aadhar Card Photo Update: आज के दौर में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है. बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आधार कार्ड हर एक कार्य में काफी ज्यादा जरूरी होता है. ऐसे में समय-समय पर इसकी डिटेल्स अपेडट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. दरअसल, अगर कोई जानकारी पुरानी हो या फोटो पुरानी लगी हो तो कई कार्य अटक सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने का क्या तरीका है और इसमें कितनी फीस लगती है. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: PAN कार्ड बनवाने के नियम बदले, सरकार ने लागू किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा फॉर्म भरना है

कैसे करें आधार कार्ड में फोटो अपडेट?

कई लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि उन्हें अपने आधार कार्ड की फोटो पसंद नहीं है या अब पुरानी हो चुकी है. दरअसल, कई लोगों का आधार कार्ड 8–10 साल पहले बना था और उस समय ली गई फोटो अब उनके वर्तमान रूप से मेल नहीं खाती. ऐसे में आधार कार्ड की फोटो अपडेट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं फोटो अपडेट करने का तरीका...

जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

1. सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
2. वेबसाइट पर 'Update Aadhaar' ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. अब यहां से 'Aadhaar Enrollment Form' डाउनलोड करें और जरूरी जानकारी भर दें.
4. अब भरा हुआ फॉर्म अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र सेंटर पर जमा करें.
5. केंद्र पर मौजूद अधिकारी आपकी भरी हुई डिटेल्स चेक करेंगे और नई फोटो खीचेंगे.
6. इसके साथ ही केंद्र पर आपकी बायोमेट्रिक इंफोर्मेशन भी ली जाएगी जैसे फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग.
7. आधार फोटो अपडेट करने के लिए आपको 100 रुपये की फीस देना होगा.
8. प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको Acknowledgement Slip मिलेगी जिसमें URN नंबर होगा.
9. URN नंबर की मदद से आप आधार कार्ड का अपडेट स्टेटस आसानी से जान सकते हैं.

कितने दिन में होगा आधार कार्ड अपडेट?

आधार कार्ड में नई जानकारी अपडेट होने में कम से कम 90 दिनों का समय लग सकता है. डिटेल्स अपडेट होने के बाद आप नया आधार कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | क्या कभी भी टूट जाएगा युद्धविराम? ईरान की America को दो टूक | US Iran War
Topics mentioned in this article