नया आधार कार्ड अब ऐसा द‍िखने वाला है! ये 2 चीजें हो जाएंगी गायब, यह होगा खास

New aadhar card design 2026 : नया आधार कार्ड रिडिजाइन क्या है? आधार कार्ड होल्‍डर को बता दें क‍ि साइबर क्राइम को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश अनुसार आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नया आधार कार्ड ड‍िजाइन क‍िया है. चल‍िए बताते हैं उससे जुड़ी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नया आधार कार्ड कैसा होगा जान‍िए यहां पर.
x/@yabhishekhd

Aadhaar Card New Design: खबर है क‍ि आधार कार्ड को नया रूप द‍िया जा सकता है. आपके मौजूदा आधार कार्ड के लिए नए डिजाइन में आने की खबर है, जो देखने में एडवांस्ड तकनी के साथ ड‍िजाइन क‍िया जाएगा, ताक‍ि कोई आपकी  जानकारी नहीं चुरा सके. अनुमान है क‍ि इस पर दिखने वाली जानकारी का अंदाज पूरी तरह बदल सकता है. इसमें  नाम, पता, और अन्य डिटेल्स की जगह एक क्यूआर कोड ले सकता है. चल‍िए आपको बताते हैं क‍ि कैसा हो सकता है नया आधार कार्ड. आधार कार्ड भारत में सबसे अनिवार्य पहचान वाले दस्तावेजों में से एक है, इसलिए इसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी मानी गई है. साइबर ठगी और फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं के बीच इसका डिजाइन बदला जा रहा है. इससे बाद आधार कार्ड पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और देखने में साफ सुथरा द‍िखाई देगा.  टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से जानकारी दी है कि जल्द ही आधार कार्ड का नया रूप सामने आ सकता है, जो ब‍िल्‍कुल अलग होगा. 

राजस्थान-गुजरात के बीच सफर होगा आसान, अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी यह नई वंदे भारत ट्रेन

नए आधार डिजाइन पर कार्य शुरू 


UIDAI कथित तौर पर नए आधार डिजाइन पर काम कर रही है.टिप्स्टर के अनुसार, नए आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो होगी. साथ में एक QR Code छपा होगा. आधार कार्ड से निजी जानकारी जैसे स्थान का पता, जन्म तिथि, आधार नम्बर वगैरह नहीं दिखाई देगा. QR Code भी पूरी तरह से सुरक्षित होगा. इससे कोई आपकी पहचान का दुरुपयोग कर आपका जरूरी डाटा नहीं चुरा सकेगा.  

टिप्स्टर का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह कई मायनों में आधार को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा. इससे प्राइवेसी बढ़ेगी. क्यूआर कोड तौर पर आधार कार्ड आ आ जाने से सेकेंड्स में वैरिफिकेशन हो सकेगा कि आधार का धारक कौन है. नए डिजाइन के आ जाने से आधार का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा. इसके अलावा डेटा भी सुरक्षित रहेगा. UIDAI की ओर से अभी तक ऐसी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. पर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कदम उठाए जाने की संभावना है. 

आधार कार्ड में बदलाव क्‍यों 


आधार कार्ड का पुराना डिजाइन अक्सर डेटा चोरी और उसका गलत हो रहा था. 
कई मामलों में तो कार्ड की फोटो कॉपी का दुरुपयोग भी हो रहा था. इससे पहचान धोखाधड़ी और साइबर अपराध के खतरे तेजी से बढ़ रहे थे.
UIDAI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आधार डेटा केवल अधिकृत एप्लीकेशन और वेरिफिकेशन सिस्टम के जरिए ही एक्सेस हो. इससे पहचान की सुरक्षा बढ़ेगी और डिजिटल पहचान प्रणाली भी मजबूत होगी. 

Featured Video Of The Day
'Big Boss 13' फेम Himanshi Khurana को मिली धमकी, विदेश में बैठे इस गैंगस्टर ने मांगे 10 करोड़
Topics mentioned in this article