गंगा एक्‍सप्रेसवे का 594 KM का सफर करेंगे तय तो पेट्रोल पंप, EV चार्जिंग स्‍टेशन और फूड कोर्ट म‍िलेंगे इतनी दूरी पर, कर लें अभी नोट

Ganga Expressway Facilities: मेरठ से प्रयागराज की दूरी अब सिमट गई है, क्योंकि इस नए रूट पर सफर का अंदाज पूरी तरह बदल गया है. 594 किलोमीटर के इस लंबे सफर में अब आपको बीच रास्ते में रुकने के लिए हाई-टेक इंतजाम मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंगा एक्‍सप्रेसवे पर लगाई गई है एयरस्ट्रिप.

Ganga Expressway Facilities: यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मेरठ से प्रयागराज तक का सफर अब थकाने वाला नहीं, बल्कि फर्राटेदार होने वाला है. 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब पब्लिक के लिए खुल चुका है, लेकिन सफर पर निकलने से पहले हर किसी के मन में सवाल होता है, पेट्रोल कहां मिलेगा. भूख लगी तो खाना कहां खाएंगे. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो फिक्र मत करिए. सरकार ने इसकी पूरी सुविधा दे रखी है. जानिए उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे पर कहां और कितनी दूरी पर क्या-क्या मिलेगा.

75-100 किमी पर पेट्रोल पंप

अगर आप पेट्रोल या डीजल कार से चल रहे हैं, तो टेंशन फ्री रहिए. एक्सप्रेसवे पर हर 75 से 100 किलोमीटर की दूरी पर आपको शानदार पेट्रोल पंप मिल जाएंगे. खास बात यह है कि इन्हें भारत पेट्रोलियम खुद संभाल रहा है, तो तेल की क्वालिटी की भी चिंता नहीं करनी है.

Home Fire Safety Tips: आग की मार झेलने के लिए कितना सुरक्षित है आपका घर, ये 5 चीजें जरूर कर लें चेक

EV चार्जिंग और CNG का क्या हाल है

अगर आप इलेक्ट्रिक कार (EV) लेकर निकले हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. टोल प्लाजा के पास ही चार्जिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं. वहां गाड़ी चार्ज लगाइए और खुद थोड़ा आराम कीजिए. फिलहाल CNG पंपों पर काम चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में ये भी शुरू हो जाएंगे, लेकिन घर से टैंक फुल कराकर निकलना ही समझदारी होगी.

Advertisement

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भूख लगी तो क्या इंतजाम है

एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह पब्लिक कन्वीनियंस सेंटर बनाए गए हैं. जहां आपको फूड कोर्ट मिल जाएंगे, आप गर्मागर्म खाना और स्नैक्स को लुत्फ उठा सकते हैं. कैश की जरूरत पड़ने पर भटकना नहीं पड़ेगा, यहीं ATM भी मिल जाएंगे. ट्रॉमा सेंटर भी बनाए गए हैं. मेडिकल इमरजेंसी के लिए इलाज की सुविधा भी मौजूद है.

गंगा एक्सप्रेस-वे पर सेफ्टी का पूरा इंतजाम

  • गंगा एक्सप्रेसवे पर आपकी सुरक्षा के लिए हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं.
  • डिवाइडर पर ऊंचे खंभों पर वाईफाई कैमरे हैं जो कंट्रोल रूम से जुड़े हैं.
  • सड़क पर रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं. जैसे ही आपको नींद आने लगेगी या टायर इन पट्टियों पर चढ़ेंगे, गाड़ी में वाइब्रेशन होगा और आप तुरंत अलर्ट हो जाएंगे.
  • शाहजहांपुर के पास 3.5 किलोमीटर लंबी एक एयरस्ट्रिप बनाई गई है. यह देश की पहली ऐसी स्ट्रिप है, जहां रात में भी एयरफोर्स के फाइटर जेट लैंड कर सकेंगे.
Featured Video Of The Day
सीट नहीं मिली तो थप्पड़ चल गया! दिल्ली मेट्रो में लड़की का हाईवोल्टेज ड्रामा