Ceiling Fan Tips: 3 या 4 ब्लेड आपके कमरे के लिए कौन सा सीलिंग फैन है सबसे बेस्ट? जान लें दोनों के फायदे

Which Ceiling Fan is Best: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके कमरे के लिए कौन सा पंखा बेस्ट होगा- 3 ब्लेड या 4 ब्लेड. साथ ही हम आपको दोनों के फायदे भी बताएंगे. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीलिंग फैन टिप्स
AI Generated Image

Ceiling Fan Tips and Tricks: गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे में सभी लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए काफी कोशिशें कर रहे हैं. कोई अच्छी क्वालिटी वाला पंखा खरीद रहा है तो कोई तरह-तरह के नए फीचर वाले AC और कूलर खरीदने का विचार कर रहा है. अगर आप भी नया पंखा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. बाजार में आज 3-ब्लेड और 4-ब्लेड वाले पंखों की ढेरों वैरायटी मौजूद है, जो न केवल देखने में अलग हैं बल्कि उनकी परफॉर्मेंस में भी काफी ज्यादा अंतर है. भारतीय घरों में सालों से 3 ब्लेड वाले पंखे राज कर रहे हैं, लेकिन अब मॉडर्न डिजाइन और बेहतर एयरफ्लो के लिए 4 ब्लेड वाले पंखों का चलन भी तेजी से बढ़ा है. इसकी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके कमरे के लिए कौन सा पंखा बेस्ट होगा- 3 ब्लेड या 4 ब्लेड. साथ ही हम आपको दोनों के फायदे भी बताएंगे. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: इंश्‍योरेंस, बिल्डर या सरकार...फ्लैट में आग लग जाए तो कौन देगा पैसा? जानें नुकसान की भरपाई कैसे होगी

3 ब्लेड वाले पंखे के फायदे

  • 3 ब्लेड वाला पंखा चलाने से बिजली की खपत कम होती है.
  • 4 ब्लेड वाले पंखे की तुलना में इस पंखे की कीमत भी थोड़ी कम होती है. 
  • तीन ब्लेड होने के कारण इसके मोटर पर दबाव कम पड़ता है और पंखा भी तेज घूमता है.
  • 3 ब्लेड वाले पंखे अक्सर बड़े ड्राइंग रूम या बेडरूम के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट माने जाते हैं.

4 ब्लेड वाले पंखे के फायदे

  • 4 ब्लेड होने के कारण इस पंखे से हवा का एहसास काफी ज्यादा गहरा होता है.
  • डिजाइन की बात करें तो 3 ब्लेड वाले पंखे की तुलना में ये पंखे ज्यादा स्टाइलिश होते हैं. 
  • इंटीरियर और सजावट में चार चांद लगाने के लिए ये पंखे काफी ज्यादा अच्छे माने जाते हैं.
  • लाइब्रेरी या स्टडी रूम के लिए 4 ब्लेड वाला पंखा अच्छा होता है क्योंकि यह काफी शांत चलते हैं.

कमरे के लिए कौन सा पंखा रहेगा बेस्ट?

अगर आप बड़े कमरे में पंखा लगा रहे हैं और चाहते हैं कि हवा पूरे रूम में जाए तो आप 3 ब्लेड वाला पंखा लगा सकते हैं. वहीं, अगर आपके रूम में एसी है और आप चाहते हैं कि रूम जल्दी ठंडा और एसी की हवा जल्दी सर्कुलेट हो तो आप 4 ब्लेड वाला पंखा ले सके हैं.  

Featured Video Of The Day
इकरा हसन और पुलिस अफसरों के बीच बहस का VIDEO वायरल
Topics mentioned in this article