राजधानी दिल्ली के लिए आने वाला हफ्ता यानी 16 से 20 फरवरी तक के दिन काफी ज्यादा खास रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इस हफ्ते दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आने वाले हफ्ते में काफी ज्यादा ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. दरअसल, एक तरफ भारत मंडपम में आयोजित होने वाला हाई-प्रोफाइल AI इम्पैक्ट समिट 2026 है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज शामिल हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ 17 फरवरी से CBSE की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. इसके अलावा शादियों का सीजन भी चल रहा है, जिससे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: पेंडिंग चालान से छुटकारा पाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर, घर बैठे 'डिजिटल लोक अदालत' से करें निपटारा, जानिए जरूरी बातें
16 फरवरी से शुरू हो रहा AI Impact Summit 2026
राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में दुनिया भर से तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी. बता दें कि समिट में 20 से ज्यादा देशों के जाने-माने नेता और 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आएंगे. साथ ही 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देश के उपराष्ट्रपति और 9 देश के प्रधानमंत्री समिट को जॉइन करेंगे. इसके अलावा दुनियाभर के की बड़ी टेक कंपनियों के CEO भी इस समिट में शामिल होंगे. ऐसे में VVIP मूवमेंट के कारण कई सड़कें प्रभावित रहती हैं.
17 फरवरी से शुरू होंगे CBSE बोर्ड के एग्जाम
10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आने वाला हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. दरअसल, 17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्थाओं और रास्तों में होने वाली संभावित भीड़भाड़ के कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसी वजह से सलाह दी जाती है कि छात्र समय से पहले घर से निकलें और अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय रखें, ताकि किसी भी तरह की देरी या तनाव से बचा जा सके.
Photo Credit: ians
शादियों का सीजन भी है शुरू
आने वाले हफ्ते में 20 फरवरी को बड़ी संख्या में शादियां होने की उम्मीद है. ऐसे में फेमस वेडिंग वेन्यूज़, बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस और होटल्स के आसपास भारी ट्रैफिक और लंबे जाम देखने को मिल सकते हैं. शाम के समय बारातों की आवाजाही और पार्किंग के कारण सड़कों पर भी ट्रैफिक बढ़ सकता है.
दिल्ली के लिए आने वाला हफ्ता खास














